कोरोना काल में कौनसे गैजेट्स घर में रखने जरूरी है?
कोरोना संक्रमण का जोखिम कम नहीं हो रहा है दिन प्रतिदिन प्रकोप बढ़ता दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञ बार-बार चेतावनी दे रहे हैं कि यह संक्रमण हवा से या किसी भी माध्यम से घर के भीतर तक पहुंच सकता है।
प्रारम्भिक सुरक्षा के लिए घर पर ही एक मेडीकल किट तैयार रखें जिसमें चिकित्सक की सलाह पर सामान्य जरूरी दवाईयां रखें। इनके साथ ही कुछ गैजेट्स भी रखें।
वैपोराईजर

भाप के लिए वैपोराईजर घर में जरूर रखें। सुबह-शाम दोनों समय भाप जरूर लें। कहीं बाहर से आ रहे हैं तब तो जरूर लें। वैपोराईजर नहीं है तो भाप लेने की दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था भी रखें। सर्दी, जुकाम या नाक बंद होने पर भाप संक्रमण से बचाने में सहायक है। भाप 10 बार नाक से और 10 बार मुंह से लिया जाना पर्याप्त है।
थर्मामीटर या थर्मल स्क्रीनिंग
सामान्यतः घर में रखे जाने वाला थर्मामीटर प्रयोग व स्पर्श के बाद डिटोल या पैरोक्साईड से साफ करना चाहिए। बाजार में इन्फ्रारेड थर्मामीटर भी आ रहे है जिसकी मदद से बिना उसको छुए भी तापमान लिया जा सकता है।

पल्स ऑक्सीमीटर
ऑक्सीजन का स्तर नापने के लिए यह एक डिजिटल डिस्प्ले मशीन है। जिसका प्रयोग अंगूठे के पास वाली अंगुली या बीच वाली अंगुली को मशीन के बीच में रखते हुए रीडिंग ली जाती है। पल्स ऑक्सीमीटर ऑक्सीजन के हल्के से हल्के बदलाव को भी बता देता है। इससे ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवन आसानी से जांच सकते हैं। चिकित्सक और विशेषज्ञों के अनुसार 94 या उससे अधिक सामान्य ऑक्सीजन का स्तर होता है और 90 से नीचे आने पर बिना समय गवाएं डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।
ऑटोमेटिक सेनेटाईजर डिस्पेंसर
घर में कोई बाहर से आता है कोई सामान, बिल या अन्य वस्तुएं देने आता है तो पास जाकर सेनेटाईजर देने से ज्यादा अच्छा है कि घर के बार छोटा सा ऑटोमेटिक सेनेटाईजर डिस्पेंसर लगा लिया जाए जिससे सोशल डिस्टेंसिंग भी बनी रहेगी और सामान, वस्तुए या पेपर आदि को बिना स्पश के सेनेटाईज भी आसानी से किया जा सकता है।
Leave a Reply