एक सेब रोज खाने से ऐसा होता क्या है-पुराने नुस्खों में छिपे है बहुत से स्वास्थ्य के राज और यह बात हम बरसों से बड़े बुजुर्गों से सुनते आ रहे हैं।

पुरानी कहावत है-यदि आप एक सेब रोज खाते हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। बड़े-बुजुर्ग भी कहते है कि जो लोग रोज गाजर खाते है उनकी आँखों की ज्योति इतनी अच्छी और मजबूत हो जाती है कि उन्हें अंधेरे में भी दिखाई देने लगता है अर्थात् आंखों की रोशनी तेज होती है।
डॉक्टर्स भी कहते है कि इन कहावतों में वाकई वास्तविकता तो है और पुरानी कहावतों में भी सेहत के अच्छे राज छिपे हैं साथ ही इनके वैज्ञानिक पहलू भी सिद्ध है।

पौष्टिकता से भरपूर सेब में फ्लेवोनॉयड्स एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में होता है इसलिए रोज एक सेब का सेवन हृदय रोगों से दूर रखता है। सेब में कई अन्य तत्त्व और भी पाए जाते हैं जोकि टाईप-2 मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों से दूर रखने में भी मदद करते हैं।
सेब के छिलकों में एसीई इनहिबिटर ड्रग होता है जो रक्तचाप को भी नियंत्रण रखने में मदद करता है। एक सेब रोज खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।
गाजर पेगमेंट बीटा केरोटीन का एक अच्छा स्रोत है जोकि शरीर में विटामीन ए की कमी को आसानी दूर करता है।
विटामिन ए आँखों में विजुअल पर्पल बनाने में सहायता करता है जोकि प्रकाश के प्रति बेहद संवेदनशील होती है और कम रोशनी की स्थिति में भी देखने में मदद करती है।

दादा-दादी और नाना-नानी द्वारा भयंकर खांसी-जुकाम होने पर गर्म काढ़ा और सूप पिलाने के लिए कहते सुना है। डॉक्टर्स भी कहते हैं कि सूप में लहसून डालकर पीने से इम्यून सिस्टम के कीटाणुओं से लड़ने में सहायता मिलती है क्योंकि लहसून एक एंटी इंफ्लामेटरी है। गर्म तरल पदार्थ का सेवन करने से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है और फिर गर्म वाष्प से खराब समाप्त होती है और बंद नाक खुल जाती है।
Leave a Reply