गंजापन सरलता से दूर हो सकता है baldness can be easily removed

गंजापन सरलता से दूर हो सकता है-
जब बाल उड़ने शुरू हो जाते है तब इनको रोक पाना बहुत ही मुश्किल सा हो जाता है। आज कल कम उम्र में भी बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या आम हो चली है।
आनुवांशिक कारणों के अतिरिक्त खून में विकार, पोषण में कमी, अत्यधिक तनाव, चिंता, दाद या एग्जिमा आदि भी कई कारण बाल झड़ने के हो सकते हैं।


नमक का अधिक सेवन करने से भी बाल झड़ने लगते है और गंजापन जल्दी आ जाता है।
5 चम्मच शुद्ध नारीयल तेल में एक चम्मच बारीक पीसी हुई काली मिर्च और एक चम्मच बारीक पीसा हुआ नमक मिला कर गंजपन वाले स्थान पर लगाने से नए बाल आने लगते है।
कलौंजी को बारीक पीस कर पानी में मिला लें और बालों की जड़ों में मालिश करके कुछ घंटों के लिए छोड़ दें फिर सादा पानी से धो लें। ऐसा करने से बालों का झड़ना रूकता है और बाल घने होने लगते है।
2 चम्मच कलौंजी को बारीक पीस कर 5 चम्मच सरसों के तेल में डालकर गर्म करें। इस गुनगुना मिश्रण की बालों की जड़ों में रात को सोने से पहले खूब मालिश करें और सिर पर कपड़ा बांध लें। सुबह मुल्तानी मिट्टी से बाल धो लें। यह प्रयोग सप्ताह में 2 बार जरूर करें। बाल काले होने लगते है और नए बाल भी आने लगते है।

नीम की ताजी पत्तियां और आंवले का चूर्ण प्रत्येक एक-एक चम्मच लें और 2 किलों पानी में डाल कर उबालें। ठण्डा या समताप रहने पर इस पानी से सिर को धोएं। सात दिन में एक बार अवश्य कर लेना चाहिए जिससे कि बालों का झड़ना बंद हो जाएं।


हरे धनिए की पत्तियों को पानी की सहायता से बारीक चटनी बना लें और गंजपन वाले स्थान पर लगाने से नए बाल आने लगते हैं।
पका हुआ केला का गुदा और नीबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें और बालों की जड़ों पर लगाने से नए बाल आने लगते हैं।
अनार के पत्ते पानी के साथ पीसकर सिर पर लेप करने से भी गंजापन दूर होने लगता है।
शीर्षासन से मस्तिष्क की ओर रक्त प्रवाह अच्छा होता है जिससे बाल स्वस्थ और घने होते हैं।
1 चम्मच दालचीनी पाउडर, 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच जैतून का तेल मिलाकर गर्म करें। नहाने से पहले इस मिश्रण को बालों की जड़ों में 15-20 मिनट तक लगाकर रखें फिर गुनगुने पानी से सिर धो लें। कुछ ही दिनों में बालों के झड़ने, टूटने या गंजेपन की समस्या खत्म होती दिखाई देगी और नए बाल आने शुरू हो जाएंगे। गंजापन सरलता से दूर हो सकता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*