फ्रोजन शोल्डर (एडहिसिव कैप्सूलाईटिस)सरल उपचार Frozen Shoulder (Adhesive Capsulitis) Simple Treatment

फ्रोजन शोल्डर (एडहिसिव कैप्सूलाईटिस) सरल उपचार-


कंधे की लाईनिंग को कैप्सूल कहते है। फ्रोजन शोल्डर में कैप्सूल व इसके आस-पास स्थित चारों ओर लिगामेंट्स में सूजन आ जाती है जिससे बहुत तेज दर्द होता है और कठोरता इतनी बढ़ जाती है कि कंधों को हिलाने में भी बहुत अधिक पीड़ा हो जाती है। फ्रोजन शोल्डर की समस्या में रात को दर्द अधिक होता है।

फ्रोजन शोल्डर के कारण-


सर्जनी या चोटिल होने पर दर्द प्रकट होना।

प्रभावित उत्तकों में फ्लूइड का जमाव होना।

उम्र का बढ़ना और पोषक तत्त्वों की अवशोषण में कमी।

महिलाओं में मेनोपॉज के बाद हामोन्स व रसों में असंतुलन।

वात का कुपित होना।

डायबिटिज, पार्किन्सन रोग, टीबी, हाईपर व हाईपो थायराईडिज्म, कार्डियोवेस्क्युलर डिसीजेज या स्ट्रोक आदि के कारण भी कंधों में अकड़न व सूजन आने की पूरी संभावना रहती है।

सरल उपचार

कंधों की गतिशीलता बढ़ाने वाले स्ट्रेचिंग व योगाभ्यास तथा व्यायाम करें।


मेरूदण्ड की सूक्ष्म यौगिक क्रियाओं का अभ्यास धीरे-धीरे इस रोग से मुक्ति दिला देता है।

कच्चा आलू को बिना पानी डाले पीस कर चटनी बना लें और दर्द वाले स्थान पर लेप लगाएं, आधा घंटे रहने से सूखने पर कपड़े से पौछ लें। दिन में दो बार आलू का लेप कहीं भी दर्द वाले स्थान पर लगाने से सूजन में कमी आती है और दर्द से राहत मिलती है।

गर्म-ठण्डा सेंक व भाप स्नान बहुत प्रभावकारी उपचार है।

वात प्रधान तथा अम्लीय आहार की अधिकता से बचें।

सप्ताह में दो बार बिल्कुल हल्के हाथों से मालिश करवाया जाना लाभदायक है।

गर्म-ठण्डा सेंक कैसे करें-
स्टील के दो बर्तन लेंगे। एक बर्तन में पानी उबाल कर प्लेट से ढ़क कर रखेंगे और दूसरे में ठण्डा पानी रखेंगे। दो छोटे तौलिए लेंगे। एक तौलिए के दोनों छोर पकड़ कर गर्म पानी मंे डुबाऐंगे और दोनों किनारों को खिंच कर मोड़ते हुए निचोड़ लें जिससे सारा पानी निचुड जाएं अब सहता हुआ गर्म तौलिए को कंधे पर दर्द वाले स्थान पर दो मिनट रखेंगे। यदि बहुत ही अधिक गर्म लग रहा हो तब कुछ क्षण कर थोड़ा ठण्डा होने पर सहता हुआ गर्म रहने पर कंधे पर रखें। दो मिनट बाद इस गर्म तौलिए को दर्द वाले स्थान से हटा लें। दूसरा तौलिया ठण्डे पानी में डुबाऐंगे और अच्छी तरह निचौड़ लेंगे जिससे तौलिए में पानी नहीं रहें। इस तौलिए से तीन मिनट सेंक करेंगे। यह एक आवृत्ति पूरी हुई।


तीन मिनट बाद गर्म पानी से भीगे तौलिया निचोड़ कर दो मिनट सेंक करेंगे फिर इसे हटा कर तीन मिनट ठण्डा तौलिया भिगोकर व निचोड़कर तीन मिनट सेंक करेंगे।

इस प्रकार कुल तीन आवृत्ति तक अर्थात् 15 मिनट तक सेंक करने से कंधों की अकड़न, जकड़न व सूजन से धीरे-धीरे राहत और मुक्ति मिल जाती है।


सावधानियां-फ्रोजन शोल्डर (एडहिसिव कैप्सूलाईटिस) से दूर रहने के लिए-
कठोर व्यायाम व योगाभ्यास बिल्कुल नहीं करें।
अधिक भारी वजन उठाने से बचें।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*