खाँसी दूर करने के घरेलु उपचार (भाग-२) I Home remedies for coughing (part-2)

खाँसी दूर करने के घरेलु उपचार-

हल्दी व पानी मिलाकर गर्म करें फिर इसे ललाट पर लगा कर कुछ देर चादर ओढ़ कर लेट जाएं। चादर से मुँह पूरा नहीं ढ़कें। स्वच्छ वायु ग्रहण करें।

1 टुकड़ा मुलहठी, 2 काली मिर्च, व 1 छोटा टुकड़ा मिश्री मुंह में रख कर चूसे।

फिटकिरी को तवे पर भूनकर पाऊडर बना लें। 1 चुटकी फिटकिरी और 1 चम्मच मिश्री या शहद दोनों को मिलाकर 2 बार देने से कफ तथा खाँसी में लाभ होता है।

शहद, सौंफ अजवायन, व शहद प्रत्येक समान मात्रा (( चम्मच) में दिन में दो बार सेवन करें।

बच्चे, युवा व वृद्ध सभी घी, कपून व सैंधा नमक हल्का गर्म कर छाती पर हल्के हाथों से मल सकते है बहुत लाभ होता है।

तीव्र खाँसी में सौंठ, पीपल व मुनक्का समान मात्रा ( ( चम्मच ) में लेकर एक चम्मच शहद में मिलाकर कर चाटें।

1 चम्मच अनार छिलका चूर्ण को 1 कप पानी में उबालें और सहता हुआ गर्म पीएं।

खस का चूर्ण, प्याज व शहद घबराहट व बैचेनी खत्म करने के साथ श्वास व खाँसी रोग में बहुत अच्छी औषधी है।

सर्दियों की हल्की धूप में मालिश श्वास, दमा, खाँसी व कफ रोगों में लाभदायक है।

1/4 चम्मच तुलसी मंजरी, 1/4 चम्मच अदरक रस व एक चम्म्च शहद मिलाकर चाटें।

कालीमिर्च या अनार के छिलकों को चूसने से निरन्तर चलने वाली खाँसी रूकती है।

5 ग्राम सुहागा व 5 मुलहठी चूर्ण को एक किलो पानी में उबाले, आधा रहने पर छान लें और गुड़िया शक्कर डालकर 3-4 बार सेवन करें।

1 छोटी पीपल पीस कर 1 चम्म्च शहद में मिलाकर चाटने से अच्छा लाभ होता है।

काली मिर्च का एक टुकड़ा मुँह में रखें। चबाए नहीं। 6 घंटे बाद थूक देवें। फिर दूसरी रख लेवें। बार-बार चलने वाली खाँसी में तुरंत लाभ होता है।

1 चुटकी अजवायन 1 चम्मच शहद में मिलाकर चाटें।

1 चम्मच शहद में 1/4 चम्मच अदरक का रस मिलाकर चाटे और ऊपर से गुनगुना पानी पीएं।

2 चम्मच सौंफ व 3 लौंग कूटकर दो ग्लास पानी में उबालें। ) रहने पर देशी चीनी डालकर दिन में दो-तीन बार घूंट-घूंट के साथ सेवन करें।

4 तुलसी, 6 कालीमिर्च, 1 छोटा टुकड़ा अदरक व 4बेल पत्ते कूट कर गर्म पानी से लें।

खाँसी दूर करने के घरेलु उपचार में बहेड़े का छिलका केवल चूसने से भी बार-बार चलने वाली खाँसी का प्रभाव कम होता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*