डिलीवरी के बाद माँ के लिए मुश्किल नही है वजन घटाना Losing weight is not difficult for the mother after delivery

डिलीवरी के बाद माँ के लिए मुश्किल नही है वजन घटाना –

डिलीवरी के बाद लड़कियों का शरीर बेड़ौल और भारी हो जाता है। गर्भधारण, गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के शरीर में प्राकृतिक रूप से कई परिवर्तन आते हैं।

महिलाएं अपने भारी और बैड़ौल शरीर को देखकर स्वयं को कोसती तो रहती है लेकिन ऐसे प्रयास नहीं करती जिससे कि वे खुद को वापिस फीट व दुरूस्त रख सकें।

बच्चा होने के बाद वजन बढ़ भी जाए तो कुछ फर्क नहीं पड़ता है या वजन कम करना बस की बात नहीं है ऐसा नहीं सोचकर दुबारा फिट रहने के लिए खान-पान, ध्यान, योग और व्यायाम-आसन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

डिलीवरी के बाद माँ के लिए, माँ बनने के बाद स्त्रियों को चाहिए कि वे शिशु के साथ खुद की हैल्थ के लिए भी चिंतनशील रहें और लापरवाही वाला व्यवहार छोड़ दें।

दिन में एकाध घंटा खुद के लिए निकाल लेने से माँ शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकती है। यदि माँ स्वस्थ नहीं रहेगी तो शिशु को कैसे स्वस्थ रह सकेगी।

कड़ी मेहनत, संकल्प, अनुशासन और समर्पण द्वारा ही वजन घटाया जा सकता है।

यह सही है कि शिशु का सोने व जागने का समय निश्चित नहीं होता है और माँ को पूरी तरह आराम नहीं मिलता है और साथ कई अन्य काम भी पूरे करने होते हैं। माँ को चाहिए कि थोड़ा सा आलस्य त्याग कर खुद के स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए समय पर सतर्क हो जाए और बच्चे की दैनिक-क्रियाओं के साथ सांमजस्य बैठाकर अपनी हैल्थ के लिए आसानी से एकाध घंटा निकाल सकती है।

माँ बनने के बाद महिला को चाहिए कि वह आहार पर विशेष रूप से ध्यान रखें क्योंकि इस समय माँ को खुद के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ शिशु के स्वास्थ्य व विकास का पूरा ख्याल रखना होता है साथ ही माँ द्वारा शिशु को दूग्धपान कराने से अतिरिक्त पोषक तत्त्वों की आवश्यकता पड़ती है जिसे माँ द्वारा अपने आहार में जरूर ही शामिल किया जाना चाहिए।

अधिक वसा व तैलीय पदार्थों के अतिरिक्त विटामीन, प्रोटीन, कार्बोहाईड्रट्स व खनिज लवण आदि के पर्याप्त रूप से सेवन का ध्यान रखा जाना चाहिए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*