बढ़ती उम्र में आपकी त्वचा कैसे दमकें? How do your skin glow in the growing age?

बढ़ती उम्र में आपकी त्वचा कैसे दमकें-

त्वचा की कसावट किसी भी उम्र में कम हो सकती है और झुर्रिया व पतली लाईने त्वचा पर दिखाई देने लगती है। झुर्रिया आने की कोई विशेष उम्र नहीं होती है।

गोरी त्वचा पर झुर्रियों का प्रभाव सांवली त्वचा की तुलना में पहले नज़र आने लगता है।

झुर्रिया आने का मुख्य कारण यह है कि त्वचा के नीचे कोलेजन की परत होती है जोकि बार-बार खिंचाव होने से यह फटने लगती है और त्वचा तथा चेहरे पर झुर्रिया पड़नी शुरू हो जाती है।

अत्यधिक धूम्रपान, नशा, विकृत जीवन-शैली, तेज धूप में अधिक रहना, बढ़ती उम्र का प्रभाव, अत्यधिक तनाव, चेहरे की त्वचा पर हाव-भाव का बार-बार बदलना व अन्य पर्यावरणीय कारकों की वजह से झुर्रिया जल्दी दिखाई देने लगती है।

बढ़ती उम्र में आपकी त्वचा कैसे दमकें और झुर्रियों से बचाव कैसे करें-

तेज धूप के प्रकाश में सीधे सम्पर्क में नहीं आएं। धूप में निकलते समय स्कार्फ व पूरी बाहों के कपड़े पहनने चाहिए। यदि बार-बार धूप में निकलना ही पड़े तो सन स्क्रीन क्रीम व छाता का प्रयोग करना बेहतर है।

भोेजन में लाल, हरी व पीली रंग की सब्जियां व फलों को पर्याप्त मात्रा में शामिल करना चाहिए। पालक, संतरा, अनार, पपीता, केला व अन्य मौसमी फलों व सब्जियांे को भरपूर मात्रा में भोजन के समय ग्रहण करना चाहिए।

त्वचा की कसावट के लिए विटामिन बी अच्छा रहता है। सूखे मेवे काजू, बादाम व अन्य विटामीन बी समूह वाले खाद्य पदार्थ त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होते है।

त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी की कमी से त्वचा में रूखापन आने लगता है।

नमक की मात्रा भोजन में कम से कम लेनी चाहिए क्योंकि अधिक नमक खाने से शरीर की त्वचा में पानी की कमी हो जाती है और पानी की कमी होने की वजह से आँखों के नीचे सूजन व लालिमा सी आ जाती है।

आजकल ग्रीन टी पीने का फैशन सा चल पड़ा है। एकाध बार तो ठीक है किंतु अधिक मात्रा में पीने के कारण वजन कम करने के चक्कर में त्वचा पर झुर्रियां समय से पहले आ जाती है।

7-8 घंटे गहरी नींद लेना सुंदर व स्वस्थ त्वचा का राज होता है।

सप्ताह में दो बार पूरे शरीर की मालिश से खून का प्रवाहन अच्छा रहता है और त्वचा दमकती रहती है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*