सब्जियां खरीदे और खाएं संभल कर Buy and eat vegetables carefully

सब्जियां खरीदे और खाएं संभल कर-ताजा, फूली हुई, बड़ी व चमकदार सब्जियों को देखकर अनायास ही आकर्षित हो जाते हैं और इन्हें खरीदने के लिए लालायित भी हो उठते हैं किन्तु ऐसी सब्जियों की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लग जाता है क्योंकि साफ और चमकती सब्जियां स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुँचा सकती है।

गंदे नालों में उगाई जाने वाली सब्जियां हानिकारक होती है। सब्जियों पर आजकल रसायनों व कीटनाशकों का प्रयोग अधिक होने लगा है।

गंदे नालों में व गंदे नालों के पानी से उगाई जाने वाली सब्जियां जैसे फूल गोभी, पत्ता गोभी, मूली, बैंगन, धनिया, मैथी, पालक और अन्य पत्ते वाली सब्जियों को जांचने पर ज्ञात हुआ है कि इन सब्जियों में तय मात्रा से अधिक धातुएं पाई गई हैं।

सीसा, निकल, कैडमियम और मर्करी जैसे घातक तत्त्वों के अंश गलत जगह व गलत तरीके से उगाई गई सब्जियों में पाए गए है। यह घातक तत्त्व स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होते हैं।

सब्जियों में आर्सेनिक 209 से 318 पीपीएम तक पाया गया है और सीसे की मात्रा भी 0.11 पीपीएम तक तो ठीक है किंतु यह 280 गुना तक अधिक पाई जा रही है। मर्करी धातु भी 1.0 पीपीएम तक तो ठीक है किन्तु यह भी 105 से 139 पीपीएम तक पाई जा रही है।

दूषित पानी में उगाई गई सब्जियों के प्रयोग से उल्टी, सिरदर्द, पेट दर्द व अन्य समस्याएं पैदा हो सकती है। दूषित सब्जियों के नियमित प्रयोग से जन्मजात विकृतियां, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी, थकान, शरीर में भारीपन का अनुभव व बदन दर्द आदि हो सकता है।

गुर्दों पर बुरा प्रभाव, लिवर, फेफड़े, आंखें, मस्तिष्क की कार्यक्षमता में पर विपरीत असर पड़ सकता है। कैंसर जैसी घातक और जटिल बीमारियां होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

अधिक धातुओं की मात्रा स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचाती है। सीसा की अधिकता से बच्चों का विकास रूक जाता है। तंत्रिका व पाचन तंत्र को नुकसान होता है। व्यवहार में बदलाव, चिड़चिड़ापन व भुलक्कड़ स्वभाव प्रकट होने लगता है।

कैडमियम के प्रभाव से फेफड़े, पेट व गुर्दे की बीमारियां जकड़ लेती है। आर्सेनिक का प्रभाव लीवर के लिए धीमा जहर का काम करता है। कास्टिक की अधिकता के कारण गुर्दों को भी नुकसान होता है।

जाँचने के लिए क्या करें?

शिमला मिर्च, टमाटर, सेब व अन्य फल तथा सब्जियों पर पेपर नेपकिन रगड़े। यदि पेपर नेपकिन चिकना हो जाता है तो इनको चमकाने के लिए पेट्रो जैली का इस्तेमाल किए जाने की संभावना हो सकती है। यह पाचन तंत्र को बुरी तरह प्रभावित करता है।

सावधानी कैसे रखें?

हमेशा मौसमी फल व सब्जियों की ही खरीदी करें। बिना मौसम की फल व सब्जियां खाने से बचाव करें। फल व सब्जियों का प्रयोग अच्छी तरह साफ करके व धोने के बाद ही किया जाना चाहिए क्योंकि कुछ बैक्टीरिया पकाने के बाद भी नष्ट नहीं होते हैं।

साफ-सुथरी सब्जियां खरीदनी चाहिए। सस्ते के चक्कर में खराब, गंदी या कीड़े लगी फल व सब्जियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

सलाद, फल व सब्जियां आदि बहुत अच्छी तरह धोकर ही खाना चाहिए। सब्जियां खरीदे और खाएं संभल कर, बिना धोएं कभी नहीं खाना चाहिए। फिटकरी के पानी से सब्जियों को धोकर सेवन करना अच्छा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*