पेट के रोग कौनसे है? जानिए नीबू के फायदे। What are stomach diseases? Know the benefits of lemon

पेट के रोग कौनसे है? जानिए नीबू के फायदे-अपच व भूख नहीं लगना-

अपच और भूख नहीं लगने की समस्या होने पर अदरक के बारीक-बारीक टुकड़े काटें और नीबू निचोड़ कर सेंधा नमक बुरक लें। इसे भोजन के साथ खाने से कुछ ही दिन में भूख खुलकर लगने लगती है।

जी घबराना, मिचलाना व उल्टी होना-

दिल घबराए, जी मिचलाए या उल्टी हो तब इस स्थिति में ताजे ठण्डे पानी में मिश्री या शहद मिलाकर नीबू का का रस मिलाकर पीने से यह सब समस्याएं खत्म होती है।

खट्टी डकारें आना-

खट्टी डकारें आने से बहुत परेशानी होती है इससे बचने के लिए कटे हुए नीबू पर नमक छिड़कर उसे चूसने से खट्टी डकारें आना बंद हो जाती है।

हिचकियां आना-

बार-बार हिचकियां आने में नीबू के रस में काला नमक और शहद मिलाकर पीने से हिचकियां आने की परेशानी खत्म हो जाती है।

कब्ज होना-

कब्ज होने पर रात को एक ग्लास पानी में 1 चम्मच मिश्री और 1 नीबू का रस मिलाकर पीने से प्रातः पेट साफ हो जाता है।

बवासीर-

खूनी बवासीर होने पर 1 ग्लास गुनगुने दूध में आधा नीबू रस मिलाकर तुरंत पीने से (चार घंटे के अंतराल पर) खूनी बवासीर में आराम मिलता है।

हैजा-

हैजा होने पर एक नीबू का रस, प्याज व पुदीना का रस मिलाकर आधा-आधा चम्मच प्रत्येक लेने से हैजा ठीक होता है। सुबह-शाम भोजन के साथ नीबू का रस लेते रहने से सामान्यतः हैजा नहीं होता है।

दस्त होना-

अतिसार अथवा दस्त होने की स्थिति मंे एक ग्लास पानी में एक नीबू का रस व चुटकी भर सेंधा नमक मिलाकर हर घंटे चौथाया कप पीने से दस्त में आराम मिलता है।

पेट दर्द व पेट में कीड़े-

दो चम्मच नीबू का रस, एक चम्मच अदरक का रस और 6 ग्राम ष्शहद मिलाकर पीने से आराम मिलता है। अजवायन पाऊडर, काला नमक, जीरा पाऊडर व मिश्री चौथाया चम्मच और एक नीबू रस मिलाकर पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। पेट के रोग कौनसे है और जानिए नीबू के फायदे हम जान गए है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*