टॉनिक पाऊडर या हैल्थ ड्रिंक्स क्या वाकई फायदेमंद है? Is tonic powder or health drinks really beneficial?

टॉनिक पाऊडर या हैल्थ ड्रिंक्स क्या वाकई फायदेमंद है-

आकर्षक शक्तिवर्धक पेय विज्ञापनों के मानसिक प्रभाव से ताकत का अनुभव होता है किंतु सच तो यह है कि यह सब फायदेमंद नहीं है।

क्या वाकई टॉनिक पाऊडर व हैल्थ ड्रिंक्स का प्रयोग करने पर मानसिक व शारीरिक विकास जल्दी होता है? स्मरण-शक्ति तीव्र होती है? कोई बीमारी नहीं होगी? ताकत व ताजगी आती है?

टॉनिक पाऊडर व हैल्थ ड्रिंक्स में जौ का अर्क, चीनी या ग्लूकोज, तैलीय पदार्थ, विटामीन, क्षार, कोको, फ्लेवरिंग एजेंट के नाम से कृत्रिम सुगंध आदि मिलाया जाता है।

उदाहरण के लिए-

हॉर्लिक्स के मिश्रण-

गेहूँ का आटा, खमीर वाले जौ का अर्क, दूध का पाऊडर, चीनी की अधिक मात्रा, नमक, कुछ विटामीन व प्रोटीन, पामोलीन तेल, क्षार व एंटी ऑक्सीडेंट का मिश्रण होता है।

बोर्नविटा के मिश्रण-

जौ का अर्क, चीनी, कोको, केरामल जोकि जलाई हुई शक्कर होती है, ग्लूकोज, दूध पाऊडर, कुछ विटामीन, क्षार, नमक, एमल्सीफायर जो कि तेल व पानी का दूधिया मिश्रण होता है और कृत्रिम सुगंध आदि का मिश्रण होता है।

कॉम्पलेन के मिश्रण-

दूध पाऊडर, चीनी, वनस्पति तेल, माल्ट, क्षार, पोटेशियम फॉस्फेट, सोडियम क्लोराईड जोकि नमक होता है, फेरस सल्फेट जोकि लौह तत्त्व होता है, कैल्शियम फॉस्फेट, जिंक सल्फेट, विटामिन ए, बी, सी, ई, फोलिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट आदि का मिश्रण होता है।

बूस्ट के मिश्रण-

गेहूँ का आटा, माल्ट, दूध का पाऊडर, जौ, चीनी, क्षार, रंग, ग्लूकोज, नमक, कोको, पोटेशियम बाईकार्बोनेट, विटामीन, सुगंधित पदार्थ व कुछ प्रोटीन आदि का मिश्रण होता है।

ड्रिंकिंग पेय पदार्थ का मिश्रण-

चॉकलेट, चीनी, कोको और कृत्रिम सुगंध का मिश्रण होता है।

पोषक तत्त्व की दुहाई देने वाले इन पदार्थों के सेवन से पेट में वायु का प्रकोप बढ़ता है। जौ का सेवन करने वाले व्यक्ति को अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए अन्यथा जौ के रेश आहार नली और आंतों की दीवार पर चिपक जाते है।

अधिक चीनी के सेवन से अधिक कैलोरी, शक्ति का व्यय, दांतों की सड़न, हृदय रोग, मधुमेह, मोटापा, हड्डियों की कमजोरी आदि की संभावन बढ़ जाती है।

नमक के अधिक सेवन से शरीर में पानी का जमाव हो जाता है और विसर्जन तंत्र को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। शरीर से कैल्शियम बाहर निकलने से हड्डियों के रोग हो जाते हैं।
कृत्रिम सुगंध एवं रंग के प्रयोग से सिर दर्द, अनिद्रा, एलर्जी, संास की तकलीफ, दाद, खाज व खुजली आदि की संभावना रहती है।

विटामिन व खनिज लवण आदि की किसी को आवश्यकता ही नहीं हो फिर भी सेवन करता रहें तो अतिरिक्त विटामिन व खनिज लवण शरीर से बाहर फैंक दिए जाते हैं और कुछ विटामिन और खनिज लवण की अधिक मात्रा स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी नहीं होती है।

बाजारू शक्तिपेय पदार्थों के स्थान पर ताजगी व ताकत के लिए दूध (गर्म या ठण्डा व केसर या इलाचयी मिला हुआ), सौंठ या अदरक व कालीमिर्च का गर्म पेय पदार्थ (उकाली), ष्शहद, गुड़, ताजा दही, सोंठ-सेंधा नमक-भुना जीरा या काला नमक मिलाकर ताजा छाछ, ताजे फल खाना या फलों का ताजा रस पीना अधिक पौष्टिकता व ताकत प्रदान करते हैं।

उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मंदाग्नि या पेट की अन्य तकलीफों में टॉनिक पाऊडर या हैल्थ ड्रिंक्स के प्रयोग से बचना चाहिए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*