सबलता और सुडौलता के लिए बादाम पाक युवक, युवती, प्रौढ़, वृद्ध, युवा व महिला-पुरूष सभी के द्वारा पूरे वर्ष सेवन किया जा सकता है।
बादाम पाक बनाने के लिए सामग्री-
बादाम की गिरी 1 किलो, गाय का शुद्ध घी 100 ग्राम, कुंजा मिश्री 2 किलो, केसर 5 ग्राम, जावित्री, कालीमिर्च, सूखी अदरक (सौंठ), जायफल, पीपल, लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता, छोटी इलायची, विदारीकंद, कौंच के शुद्ध किए हुए बीज, सालम मिश्री, सफेद मूसली, खरेंटी के बीज, शतावर, कमलगट्टा गिरी तथा वंशलोचन सभी प्रत्येक 5 ग्राम तथा रस सिंदूर 25 ग्राम, बंगभस्म 10 ग्राम और प्रवाल पिष्टी 10 ग्राम की मात्रा में लें।

बादाम पाक कैसे बनाए?ं-
बादाम को कपड़े से अच्छी तरह पौंछ कर दरदरा कूट लें।

कढ़ाई या बर्तन में घी डालकर बादाम को धीमी आंच पर हल्का गुलाबी होने तक अच्छी तरह भून कर रख लें।
कुंजा मिश्री में पानी डालकर गाढ़ी चाशनी बनाएं।
केसर को कुछ बूंदों में गुनगुने पानी में कुछ देर भिगो कर अच्छी तरह घोंट लें और चाशनी में डाल दें। शेष सभी सामग्रियों को कूट या पीस कर बारीक पाऊडर बना कर तैयार की गई गाढ़ी चाशनी में डालकर चम्मच या पलटे की सहायता से हिला-हिला कर एकसार कर लें। सामग्री को एकसार होने के बाद थाली में हल्की चिकनाई लगार कर फैला दें और जब सूख कर जम जाएं तो इसे मसल कर पाऊडर बना लें।

कब सेवन करें?-
दो चम्मच सुबह और रात्रि सोते समय सेवन करें और मिश्री मिला हुआ गर्म दूध पीलें। सर्दियों में तो जरूर ही इसका सेवन करना चाहिए और इसका प्रयोग पूरे साल किया जा सकता है।

बादाम पाक सबलता और सुडौलता प्रदान करता है।
यह बलवीर्यवर्द्धक भी है। दुबले व कमजोर लोगों को जरूर लेना चाहिए।
बादाम पाक का प्रयोग दिमाग, हृदय और स्नायविक संस्थान को मजबूती प्रदान करता है।
पित्त विकार व पेट ठीक नहीं होने से माईग्रेन और सिर दर्द प्रकट होता है ऐसे रोगियों को इसका प्रयोग जरूर कर लेना चाहिए।
युवतियों की आम समस्या श्वेतप्रदार, रक्तप्रदर, कमर दर्द एवं चेहरे की निस्तेजता आदि समस्याएं दूर होती है।यौन शक्ति बढ़ाने में बादाम पाक अच्छा असर कारक है।
पित्त विकार, कमजोरी के कारण चक्कर, दिमागी थकावट, कमजोरी, अति दुर्बलता व आलस्य की स्थिति में बादाम पाक का सेवन करें।
दिमागी काम करने वाले लोगों के लिए बादाम पाक सर्वश्रेष्ठ है। सबलता और सुडौलता के लिए बादाम पाक युवक, युवती, प्रौढ़, वृद्ध, युवा व महिला-पुरूष सभी के द्वारा पूरे वर्ष सेवन करें।
Leave a Reply