झुर्रियाँ दूर करें लेप लगाने के साथ जरूर करें यह तीन उपाय | Wrinkles away: Do these three remedies along with applying the paste.

झुर्रियाँ दूर करें लेप लगाने के साथ जरूर करें यह तीन उपाय-

प्रकृतिशः त्वचा पर आती झुर्रियों को कुछ सालों तक रोका जा सकता है। बस आवश्यकता है आपके आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच के साथ नियमित अभ्यास व प्रयोग के साथ केवल तीन नुस्खें आजमा कर प्रभाव देख सकते है।

1. भरपूर कम से कम 8 घंटे की गहन निद्रा अवश्य लें।

2. रक्त नलिकाओं में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुँचाने के लिए रक्त संचार दुरूस्त होना आवश्यक है इसके लिए रोज नही तो कम से कम सप्ताह में तीन बार जरूर शरीर की मालिश व व्यायाम करें। त्वचा पर जबरदस्ती रगड़ न दें न ही खींचने का प्रयास करें।

3. भरपूर पानी व संतुलित पौष्टिक आहार अनुशासित होकर ग्रहण करें।

लेप विधियाँ-

4 पत्तियाँ तुलसी, 2 खुबानी, 2 बादाम व 20 पुदीना पत्तियाँ रात्रि को पानी में भीगों कर रखें। इतना ही पानी डाले कि यह सामग्री सुबह तक पानी सोंख लें। सुबह इनमें नीबू-टमाटर का रस, ग्लीसरीन व शहद बराबर मात्रा में लेकर बारीक पीस लें। चेहरे को बिल्कुल हल्का गुनगुना पानी से अच्छी तरह साफ करके यह लेप 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर लेट जाए। यदि पूरे शरीर पर लेप लगाना है तो उक्त सामग्री की मात्रा बढ़ा लें। लेप के दौरान बोलना या अनावश्यक हलन-चलन न करें बल्कि शांत मुद्रा में बैठ जाए या लेट जाए। 20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से लेप साफ करके उसी समय ठण्डे पानी से चार-पाँच बार धो लेवें। तौलिए से चेहरा या शरीर ज्यादा रगड़े नहीं।

1/2 चम्मच चंदन, 1 चम्मच कच्ची हल्दी, 2 चम्मच आँवला, 10 चम्मच चावल व 10 चम्मच संतरे के छिलकों का पाऊडर नीबू रस व ग्लिसरीन के साथ पतला पीस लें। इस लेप को पूरे शरीर पर 20 मिनट तक लगा कर रखें यदि केवल चेहरे व हाथों पर ही लगाना है तो सामग्री की मात्रा कम करें। 20 मिनट बाद सामान्य ताप या मौसम अनुसार हल्के गुनगुने पानी से स्नान कर लें। झुर्रियाँ दूर करें लेप लगाने के साथ जरूर करें यह तीन उपाय |

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*