दिमाग दौड़ेगा कुछ ऐसा करिए। The mind will run, do something like this.

दिमाग दौड़ेगा कुछ ऐसा कि उम्र मायने नहीं रखती। दिमाग लगातार विकास करता है। दिमाग के अंदर कई चीज़ों को ग्रहण करने और विकसित होने की बहुत अच्छी क्षमता होती है।

दिमाग को मजबूत करना चाहते है तो रोज डांस करिएं।

गहरी नींद जरूर लें इसके लिए रोज समय पर जल्दी सोना शुरू करें क्योंकि गहरी नींद के दौरान दिमाग की कोशिकाओं का विकास होता है और नई ऊर्जा मिलती है।

दिमाग विकसित करने के लिए एक ही हाथ से काम करने के बजाए दूसरे हाथ से भी कर काम करें।

हाथ बदल-बदल कर काम करने से दिमाग सतर्क होता है और दिमाग को अधिक जोर लगाना पड़ता है।

हाथ बदल कर काम करने से दिमाग के दोनों हिस्से मजबूत होते हैं।

मनपसंद संगीत सुनने से दिमाग की नसे नाड़ियां सक्रिय होती है और याददाश्त अच्छी होती है।

तनाव मुक्त रहने से दिमाग मजबूत होता है। तनावग्रस्त रहने से हाइपरटेंशन, अल्जाईमर, उच्च रक्तचाप व अवसाद आदि की समस्याएं पैदा हो जाती है। अच्छी ब्रेन पॉवर के लिए तनाव लेना बंद कर दें।

पैदल चलने से दिमाग के मेमोरी हब हिम्पोकैम्पस का आकार बढ़ता है जिससे याददाश्त क्षमता में वृद्धि होती है इसलिए कम से कम 30 से 40 मिनट रोज पैदल घूमना चाहिए।

नया काम करने व नया काम खोजने से दिमाग का अच्छा विकास होता है। जो भाषा जानते है इसके अतिरिक्त कोई अन्य विदेशी या दूसरी भाषा सीखने की कोशिश करनी चाहिए।

दिमाग को मजबूत करने के लिए रोज एक जैसी पहेली नहीं बल्कि अलग-अलग तरह की पहेलियों को हल करना चाहिए। दिमाग तेज करने के लिए दिमागी कसरत बहुत जरूरी है।

दिमाग दौड़ेगा कुछ ऐसा करिए…. दिमाग को काम में लेते रहें। दिमाग को काम में नहीं लेने से दिमाग काम करना बंद कर देता है। व्यस्त रहना चाहिए क्योंकि यदि नियमित काम नहीं करते है तो शार्ट टर्म मेमोरी लोस तेजी से होता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*