मजबूत मसल्स के लिए मसल्स के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
ओमेगा 3 फेटी एसिड भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए जिससे मांसपेशियां मजबूत होती है।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाला आहार सेवन करना चाहिए। भोजन में दलिया, अंकुरित अनाज व सलाद जरूर लेना चाहिए क्योंकि इन आहार में फाईबर, प्रोटीन व कार्बोहाईड्रेट्स आदि भरपूर होता है।

पोटेशियम भी मांसपेशियों की मजबूती के लिए बहुत आवश्यक है। हरा नारीयल व केला इसके अच्छे स्रोत हैं।
छाछ पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। छाछ पीने से शरीर में इंसुलिन की कमी नहीं हो पाती है।
छाछ मांसपेशियों को ग्लूकोज अवशोषित करने में भी मदद करता है और मांसपेशियों के लिए आवश्यक एमिनो एसिड भी प्राप्त होता है।

वर्कआउट के समय ग्लाइकोजन का स्तर कम हो जाता है। वर्कआउट करने के पश्चात् शरीर के सामान्य तापमान आने के बाद पौष्टिक आहार अवश्यक लेना चाहिए जिससे ग्लाइकोजन का स्तर पुनः बढ़ जाता है।

वर्क आउट के बाद अधिक फैट वाला आहार लिया जाए यह बिल्कुल जरूरी नहीं है।
वर्क आउट से पहले या पहले चाय व कॉफी आदि नहीं लेना चाहिए।
अच्छी ऊर्जा के लिए वर्क आउट से पहले एक-दो केले लिए जा सकते हैं।
वर्क आउट के बाद शरीर में पानी की कमी हो जाती है इसलिए खूब पानी व अन्य तरल पदार्थ छाछ, दूध, सूप या फलों का रस पीना चाहिए।

मांसपेशियां मजबूत बनी रहें इसके लिए नियमित रूप से योग, आसन, तेज गति से भ्रमण, सूर्य नमस्कार, तैराकी, साईक्लिंग व अन्य व्यायाम शरीर की क्षमता और सामर्थ्य के अनुसार जरूर करने चाहिए।

मौसमी फल व सब्जियों को भी पर्याप्त मात्रा में भोजन में शामिल किया जाना चाहिए जिससे विटामिन व खनिज लवण भी पर्याप्त मात्रा में शरीर को प्राप्त हो सकें।

मजबूत मसल्स के लिए सप्ताह में दो बार सम्पूर्ण शरीर की तेल मालिश करवा लेने से मांसपेशियों में रक्त संचालन भलीं-भांति होता है और मांसपेशियों को मजबूत प्राप्त होती है।

Leave a Reply