बाल उड़ रहे हैं तो इसे जरूर समझे If hair is falling, then definitely understand it

बाल उड़ रहे हैं तो इसे जरूर समझे असंतुलित जीवन-शैली, कॉस्मेटिक सामग्री का अधिक प्रयोग, बार-बार शैम्पू व साबुन बदलना, भोजन में पोषक तत्त्वों का अभाव,कोई रोग, अधिक तनाव व आनुवांशिक आदि कारण बाल उड़ने के हो सकते हैं।

बाल उड़ रहे हैं तो इसे जरूर समझे If hair is falling, then definitely understand it

यदि सिर के पूरे बाल उड़ रहे हो तो इसका कारण सिर की जड़ों में पोषक तत्त्वों का अभाव होता है। बालों में लगाए जाने वाले तेल पर ध्यान रखना चाहिए। बालों को रूखा नहीं होने देना चाहिए। संतुलित और पोषक तत्त्वों सहित भोजन लेना चाहिए।

यदि सिर के बीच से ही बाल टूट या उड़ रहे तो इसका कारण बालों की जड़ों का कमजोर होना है। बालों पर कैमीकल युक्त प्रसाधन लगाने या रिबॉन्डिंग कराने से भी सिर के बाल बीच में से उड़ने लगते हैं। मुलेठी व नागरमोथा का तेल लगाने से बीच में से बाल टूटना रूक जाता है।

यदि सिर के बाल आनुवांशिक रूप से उड़ या टूट रहे हैं तो रोकथाम की जा सकती है। अश्वगंधा, आंवला, हरीतकी व ग्वारपाठा का प्रयोग करना चाहिए।

यदि सिर के बाल अचानक टूटने या झड़ने लग जाए तो जलवायु परिवर्तन और रूसी (डेन्ड्रफ) भी एक कारण हो सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए पोषक तत्त्वों सहित भोजन करना तो जरूरी है ही साथ में समय पर भोजन करना और पचाना भी जरूरी है। ध्यान रहे पेट हमेशा साफ रहें। आंवला, गुड़, रागी, चौलाई, सिंघाड़ा व जिंक युक्त आहार अवश्य लेना चाहिए।

यदि सिर के बाल अचानक या कम उम्र में ही सफेद होने लग जाए तो इसका मुख्य कारण शरीर में पोषक तत्त्वों की कमी है। आहार में नमक, अचार, पापड़ व प्रिजरवेटिव युक्त आहार अधिक लेना भी सफेद बाल उगने का कारण बनता है इसलिए इन्हें आहार से हटा देना चाहिए। लगातार जुकाम से बचना चाहिए। आंवला और ग्वारपाठे का रस रोज लेना चाहिए। अश्वगंधा व शतावरी भी एंटीऑक्सीडेंट का काम करते है इनका भी सेवन रोज करना चाहिए।

यदि लम्बी अवधि से बाल झड़ रहे हो तो कोई भी तेल सिर पर मर्जी से नहीं लगाना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति के शरीर में वात, पित्त व कफ की प्रकृति अलग-अलग होती है इसलिए हर तेल का असर अलग-अलग होता है।

बाल उड़ रहे हैं तो चिकित्सक के दिशा निर्देश में औषद्यीय तेल जैसे अरंडी, सरसों, नारियल, बादाम, जटामांसी, नागरमोथा, मुलेठी या आंवला आदि का प्रयोग आवश्यकतानुसार किया जा सकता है।

बाल उड़ रहे हैं तो इसे जरूर समझे कि बालों में यदि मेहंदी लगाते है तो मंजिष्ठा, हरड़, रतनजोत, लाल गोंद, हल्दी, नीला थोथा, अनार दाना व अनार छिलका आदि को पानी में भिगो कर मेहंदी में मिलाकर लगाने से बालों में नेचुरल कलर चढ़ता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*