प्याज अदरक लहसुन और पान खाने से पहले कुछ जान लेना जरूरी है कि इनको कब नहीं खाना चाहिए जिससे इनका पूरा फायदा शरीर को मिल सकें।
प्याज-प्याज का सेवन दवा के रूप में लेना ही हितकारी है। लत नहीं होनी चाहिए कि इसके बिना रह ही नहीं सकते है। मूत्र रोगियों के लिए प्याज फायदे की जगह नुकसान कारक हो सकता है।
अधिक प्याज के प्रयोग से पेट फूलना, दिमागी कमजोरी, सिरदर्द व अन्य बीमारियों का कारण भी बन सकता है। प्याज को काम में लेने से पहले नमक के पानी में अच्छी तरह कुछ देर भिगोने के बाद ही काम में लेने से इसके अवगुण नष्ट हो जाते है।
.प्याज खाने के बाद मुंह से बदबू नहीं आए इसके लिए धनियां या चीनी खाने के प्याज की गंध नहीं होती है। जिन सब्जियों में प्याज डाला जाता है तो प्याज की गंध दूर करने के लिए सब्जी पकाने के बाद चुटकी भर चीनी गर्म पानी में घोल कर सब्जी में डालने से गंध नहीं आती है।

कई बार बर्तनों को साफ करने के बाद भी प्याज की गंध नहीं जाती है तो इसके लिए बर्तनों को गुनगुने पानी में नमक मिलाकर साफ कर लेना चाहिए। गंध नहीं आएगी।
लहसुन-लहसुन तीव्र रूप से जलन करने वाला और चमड़ी में दाह उत्पन्न करने वाला है। लहसुन का लेप अधिक देर तक चमड़ी पर नहीं रखना चाहिए नही ंतो छाले हो जाते हैं।

अदरक-खून की उल्टी होने पर और गर्मी के मौसम में अदरक का प्रयोग या तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए यदि आवश्यक ही हो तो कम से कम मात्रा में किया जाना चाहिए।

पान-भूखे पेट पान नहीं खाना चाहिए और गर्म प्रकृति वालों को भी पान नहीं खाना चाहिए।

पानी-गर्म खाना, खीरा, खरबूजा, तरबूज, ककड़ी खाने के बाद, सोकर उठने के तुरंत बाद, दस्त हो जाने के बाद, दूध, चाय, छींके आने के बाद और धूप से आने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। पेट में अल्सर या एसीडिटी की समस्या होने पर अधिक गर्म पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अधिक गर्म पानी के प्रयोग से पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। खाना खाने के तुरंत पहले या तुरंत बाद में पानी नहीं पीना चाहिए। अधिक ठण्डा पानी का प्रयोग भी सेहत के लिए अच्छा नहीं हैं।

Atmyog is providing such effective medications.Anushree keep it up
thank u my dear