फल खाने से पहले यह जरूर जान लें।
फल खाने से पहले उनकी स्थिति जान लेनी चाहिए नही ंतो अनजाने में ही फल खाने के लाभ के बजाए हानि अधिक हो सकती है। मधुमेह रोगियों को मीठे फलों का प्रयोग संभल कर करना चाहिए।

जामुन-खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए।
सेब-गला बैठ गया हो तो सेब का सेवन नहीं करें।

आम-भूखे पेट आम कभी नहीं खाना चाहिए। आम के बहुत अधिक सेवन से भूख में कमी की शिकायत हो जाती है। कब्ज व पेट में गैस बनने लगती है। खून में विकार आने लगते है।

केला-केला भूखे पेट नहीं खाना चाहए। भोजन के बाद केला खाने से शरीर को ताकत मिलती है और मांसपेशियां मजबूत होती है। एक बार में तीन से ज्यादा केले का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। रात को केला नहीं खाना चाहिए। रात को केला खाने से गैस की समस्या हो जाती है।
कमजोर पाचन शक्ति कमजोर होने पर, गठिया और मधुमेह रोगियों को केला न हीं खाना चाहिए। केला पचाने के लिए छोटी हरी इलायची का सेवन करना चाहिए।

अमरूद-रोटी खाने के बाद अमरूद नहीं खाना चाहिए। रोटी खाने के बाद अमरूद खाने से यह कब्ज करता है। रोटी खाने से पहले अमरूद खाना चाहिए।
नाशपति-साधारण बुखार या टायफाईड व गला बैठने की स्थिति में नाशपति का सेवन नहीं करना चाहिए।

नारीयल-खाँसी और दमा रोगियों को नारीयल नहीं खाना चाहिए।

छुआरे/पिण्ड खूजर-एक बार में 4 से ज्यादा नहीं खाने चाहिए वरना अधिक गर्मी करेंगे।
खरबूजा-खरबूजा का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। अधिक सेवन करने से पेट और आंतें कमजोरी होती है। दस्त व हैजे में नहीं खाना चाहिए नही ंतो स्थिति और बिगड़ सकती है। खाना खाने से पहले या खाना खाने के बाद खरबूजा नहीं खाना चाहिए। दोनों समय के भोजन के बीच में ही खाना अच्छा है।

तरबूज-दमा रोगियों को तरबूज का रस नहीं पीना चाहिए। रात को तरबूज नहीं खाना चाहिए।

Leave a Reply