घर से बाहर निकले तो सबसे पहले क्या करें? What to do first when you get out of the house?

घर से बाहर निकले तो सबसे पहले क्या करें?


घर से बाहर निकले तो घर के बाहर कदम बढ़ाने से पहले सुरक्षा नियमों को याद रखें।

दूसरों को देखना बंद करें कि वे क्या कर रहे है ध्यान रखिए कि आप क्या कर रहें हैं?

भीड़-भाड़ वाले स्थान में जाने से खुद को बचाएं। बहुत जरूरी ही है तभी बाहर जाएं। लिफ्ट के बजाए सीढ़ियों से आए-जाएं।
कोरोना के सुपर स्प्रेडर स्थानों पर जाने से बचें।

कार्यालय स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का कठोरता से पालन करें और बार-बार साबुन से हाथ धोते रहना अच्छा है। जहाँ साबुन की व्यवस्था नहीं हो वहाँ सेनेटाईजर से हाथ साफ करें।

घर से निकलने से पहले थ्री लेयर डबल मास्क जोकि अब बहुत जरूरी हो गया है, पहने साथ ही हाथों में ग्लोव्ज् भी पहने। मास्क आधा-अधूरा नहीं पहने ना ही नाक के नीचे और ना ही गले में लटका कर चलें। सही तरीके से मास्क पहनना ही सुरक्षा कवच है।

घर से बाहर निकले तो सबसे पहले क्या करें? What to do first when you get out of the house?

साबुन व हैंड सेनेटाईजर की छोटी शीशी अपने साथ रखें।

घर से बाहर निकले तो सबसे पहले क्या करें? What to do first when you get out of the house?

नाक, मुँह व आंखों को हाथों से बिल्कुल नहीं छुएं।

सामान व पैसे का लेन-देन एक निश्चित दूरी से करें। कई एप उपलब्ध है। ऑन लाईन पेमेंट करने की व्यवस्था भी बहुत आसान है इसका प्रयोग करना चाहिए।

कोई बार – बार खांसी कर रहा हो या छींक रहा हो तो तुरंत उस तरफ से दूरी बना ले और खुद के प्रति सावधान हो जाये।

सोशल डिस्टन्सिंग, मास्क के लिए लोगो को प्रेरित करने की हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है ।

बाहर जाने के लिए कपड़ों की संख्या निश्चित करके रखें और बाहर से आने पर उन्हें अलग रखें या हो सकें तो साबुन या सर्फ से उसी समय धो लें।

बाहर से घर आने पर जूते व चप्पल आदि को घर के बाहर ही सुरक्षित रखें और सेनेटाईज करें या धोने योग्य हो तो कुछ समय बाद साबुन से धो लें। बाहर से घर आने पर जरूर नहाएं और कपड़े भी हाथो हाथ साबुन से धो लेना अच्छा है।


घर में आने के बाद भाप जरूर लें। वैसे भी संक्रमण के दौर में प्रतिदिन दो बार तो भाप और गरारे कर ही लेना चाहिए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*