तंदुरूस्ती के लिए सब जरूरी है! Everything is necessary for fitness!

तंदुरूस्ती के लिए सब जरूरी है! स्वच्छ पर्यावरण-स्वच्छ परिवेश! स्वस्थ पोषण-स्वस्थ परिवार!

तंदुरूस्ती के लिए क्या जरूरी है? क्या कभी हमने अपने शरीर और मन की भी जानने की कोशिश की है कि इनके दुरूस्त रहने के लिए हमको क्या खाना चाहिए जिससे कि शरीर की हर एक कोशिका दुरूस्त व स्वस्थ रहें।

जी हाँ! भागम-भाग में जो मिला खा लिया और मान कर बैठ गए पेट तो भर ही गया है। केवल पेट भर लेने से शरीर अधिक दिन तक स्वस्थ नहीं रह सकेगा जो हमारे शरीर को चाहिए प्रथमतः वही भोजन ग्रहण करना चाहिए।

कार्बोज
प्रोटीन
वसा
खनिज लवण
विटामीन
जल

ऊर्जा प्रदान करने वाले आहार

वृद्धि व विकास करने वाले आहार

शारीरिक क्रियाओं के संचालन व संक्रमण से बचाव करने वाले आहार

8 घंटे की नींद – जरूरी है

8 किलो पोष्टिक आहार – जरूरी है

8 ग्लास पानी – जरूरी है

8 मिनट की दौड़ – जरूरी है

कार्बोज और वसा शरीर का ईंधन है और दोनों शरीर को ऊर्जा देने का कार्य करते हैं।

प्रोटीन शरीर की वृद्धि और टूट-फूट के लिए आवश्यक है।

विटामिन और खनिज लवण शरीर के अंगों के क्रियात्मक कार्य, बीमारियों व संक्रमण से सुरक्षा करते हैं इनके सहयोग से दिल का धड़कना, शरीर का तापमान स्थिर रहना और मांसपेशियों का सिकुड़ना आदि कार्य होते हैं।

जल-जल जैसा होता है उसी रूप में शरीर में अवशोषित/पच जाता है। यह शरीर का तापमान नियंत्रण रखता है। शरीर के दूषित पदार्थों को

शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। शरीर में नमी बनाए रखता है। पदार्थों को कोशिकाओं तक लाने व जाने का कार्य करता है। फल, सब्जियां व पीने योग्य पानी जल का अच्छा स्रोत है।

तीन मुख्य भोजन के अलावा दो अतिरिक्त अल्पाहार भी आवश्यक है

संतुलित खाना जरूरी है-नहीं जानना कमजोरी है

मोजे, कपड़े, रूमाल, बनियान, जांघिया रोज धोकर साफ करें और धूप में सुखाएं

घर के अन्दर और घर के बाहर गंदगी को साफ करें और आस-पास परिवर्तन लाएं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*