भूख लगना कम हो जाए तो ये उपाय करें?
भूख लगना कम हो जाए तो ये उपाय करें?
भूख नहीं लगेगी तो खाना खाने का मन नहीं करेगा। खाना नहीं खाने से कोई रोग नहीं होगा तो भी रोग लगने की संभावना बहुत हो जाएगी क्योंकि भोजन भी हमारे शरीर को निरोग और ऊर्जावान बनाए रखता है।
किसी भी प्रकार का संक्रमण या छोटी-बड़ी बीमारियों में सबसे पहले भूख लगना बंद हो जाती है जिससे शरीर में पाचक रसों का निर्माण अच्छी तरह नहीं हो पाता है और व्यक्ति कमजोरी महसूस करने लगता है।
शरीर और मन की ऊर्जा के लिए भोजन बहुत जरूरी है। यदि भूख कम हो गई हो या बिल्कुल बंद हो गई हो नीचे दिए गए किसी का भी प्रयोग उपलब्धता अनुसार करें। खुलकर भूख लगने लगेगी-
संतरा/नारंगी-सुबह भूखे पेट दो नारंगी खाएं। नारंगी खाने से ताकत आती है और भूख लगनी शुरू हो जाती है।
खट्टा सेव-खट्टे सेव का एक ग्लास रस का लें और इसमें स्वाद के अनुसार कुंजा मिश्री मिलाकर लें।

मुनक्का-मुनक्का के बीज हटाकर इसमें चुटकी भर सैंधा नमक और कालीमिर्च पाउडर मिला कर गर्म करके खाने भूख बढ़ती है।
मौसमी-मौसमी का रस सभी पाचन अंगों, मस्तिष्क और लीवर को स्फूर्ति और शक्ति देता है। मौसमी खाए हुए भोजन को शरीर का अंश बनाने में सहायता करता है।
अमरूद-खाना खाने से पहले अमरूद पर सैंधा नमक छिड़क कर खाने से भूख खूब लगती है।
टमाटर-टमारटर का सूप पीने भूख लगने लगती है। खून की कमी दूर होती है और थकावट व कमजोरी भी खत्म होती है।

बेर – बेर खाने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और भूख लगती है।
चौलाई-चौलाई की सब्जी खाने से भूख बढ़ती है। इसमें सोना (गोल्ड) के अंश पाए जाते है।
दाना मैथी-भूख बिल्कुल भी नहीं लगती हो या मंद हो गई हो तो पाच ग्राम दाना मैथी के दानों को हल्का सा घी डालकर आंच पर भून लें। दाना मैथी के लाल होते ही इसे आंच से उतार कर ठण्डा करें। ठण्डा होने पर पीस लें और पांच ग्राम शहद में मिलाकर धीरे-धीरे चाट लें। कुछ ही दिनों में भूख अच्छी लगने लगेगी।
नीबू-मध्यम आकार का एक नीबू ले उस पर दोनों ओर से दो चीरे लगा लें। नीबू चार फांकों में खुल जाएगा। एक फांक पर चुटकी भर सैंधा नमक, दूसरी पर चुटकी भर काली मिर्च, तीसरे पर चुटकी भर सौंठ और चौथी फांक पर मिश्री या देशी चीनी लगाकर रात को प्लेट में ढ़क कर रख दें। सुबह रोटी बनाने वाले तवे पर गर्म करके चूसने से लीवर सही होकर खूब भूख लगने लगेगी।
हरा धनिया-भूख कम लगने पर हरे धनिए का रस चौथाई कप की मात्रा में दिन में तीन बार भोजन से पहले लेने से भूख लगने लगती है।
सैंधा नमक-सैंधा नमक एक भाग और देशी बूरा चार भाग मिलाकर बारीक पीस लें। तीनों भोजन के बाद गुनगुने गर्म पानी से आधा चम्मच मिश्रण लेने से खाया हुआ भोजन पच जाता है और भूख लगने लगती है।

अजवायन-एक चम्मच अजवायन को मिट्टी की कटोरी/ग्लास या सकोरा में रात को पानी में डालकर रखें सुबह मसलकर छान कर पीने से भूख खुलती है।

ठण्डा पानी-कई बार बहुत तेज गर्मी के कारण भूख बंद सी हो जाती है। खाना खाने के एक घंटा पहले बर्फ का पानी पीने से खुलकर भूख लगने लगती है।
गेहूँ का ज्वारा-गेहूँ का ज्वारा का रस सुबह भूखे पेट पीने से खूब भूख लगती है।

बहुत कुछ है हमारे घर में ही बाहर दवाओं के पीछे भागने की जल्दी नहीं करें। इनके प्रयोग से लीवर दुरूस्त रहता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। शरीर से विषेले पदार्थ निकल जाते है। नई स्फूर्ति और शक्ति आ जाती है।
Leave a Reply