जवां दिखने के लिए इन्हें जरूर पहले खाएं They must eat first to look younger
अंगूर त्वचा में ढीलापन आने से रोकथाम करता है। यह हृदय रोग व ब्रेन स्ट्रोक से बचाता है। अंगूर में स्थित पॉलीफेनॉल्स एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को लचीला बनाए रखता है।
सूरजमुखी के बीज – विटामिन ई प्राकृतिक रूप में ही सूरजमुखी के बीज में पर्याप्त होता है। मृत त्वचा के बुरे प्रभावों से बचाने में विटामिन ई बहुत कारगर है।
बिन्स, पालक व पत्तेदार सब्जियां – हरी सब्जियां जैसे पालक आदि और बीन्स का भोजन के अधिकतम प्रयोग ढलती उम्र में भी खिंचाव कायम रखता है और झुर्रियां कम आ पाती है। यह त्वचा की कोशिकाओं की टूट-फूट से रोकते है साथ ही मरम्मत भी करते हैं।
बीटा कैरोटिन फुड – गाजर व ष्शकरकंदी आदि के तत्त्व त्वचा में समा जाते है और सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से त्वचा में होने वाले क्षरण व नुकसान को रोकते है।
चीज – कैल्शियम से भरपूर चीज सप्ताह में एक या दो बार जरूर खाईएं। त्वचा व दांतों की सुदृढ़ता व सुंदरता के लिए बहुत लाभकारी है।
उम्र के साथ झुर्रियां बढ़ने पर एलोविरा का लेप लगाएं या बादाम या विटामिन ई तेल मिलाकर पूरे शरीर में सप्ताह में एक बार हल्के हाथों से मालिश जरूर करवाएं। बादाम के तेल में शहद मिलाकर भी लगाया जा सकता है।
उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में ढ़ीलापन आने लगता है। नई कोशिकाएं बनने की क्रिया धीमी होने लगती है। मृत कोशिकाएं हटाने के लिएकार्बोज, खनिज लवण, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन्स व पानी का प्रयोग पर्याप्त मात्रा में करें।
त्वचा को सुंदर बनाना चाहते हैं तो सकारात्मक व आशावादिता के विचार दिमाग में रखें। खूबसूरत दिखने की चाह रखने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और चेहरे से सुंदरता झलकेगी।
दिन भर में कम से कम 15 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए जोकि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते है।
Leave a Reply