जंक फूड छोड़ने के लिए विकल्प जानिए Find out the option to quit junk food

जंक फूड छोड़ने के लिए विकल्प जानिए

आज बच्चों और युवाओं में जंक फूड का प्रचलन बाढ़ के जैसे बढ़ तो रहा है किंतु जंक फूड कई बीमारियों का कारण भी बन रहा है क्योंकि इसमें पूर्ण पोषण का अभाव पूर्णतः पाया जाता है।

मोटापा, मधुमेह, वजन में वृद्धि, शारीरिक व मानसिक बीमारियों का कारण जंक फूड बन रहा है। इन सबसे बचने के लिए माता-पिता कई प्रकार के जतन करते हैं किंतु कई बार सफल नहीं हो पाते है तो इस प्रकार कुछ उपाय करें-

रोज पाँच बादाम जरूर खाने से स्नायु तंत्र व मांसपेशियों का तनाव खत्म करता है। यह हड्डियों को भी मजबूत बनाता है साथ ही बादाम में स्थित विटामिन ई त्वचा व बालों की सुंदरता व चमक बढ़ाता है।

अखरोट व सूखे मेवे खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा प्राप्त होती है। अखरोट व सूखे मेवे याददाश्त बढ़ाने के साथ बीमारियों से बचाव भी करते हैं। इनमें ओमेगा-3 और अन्य आवश्यक पोषक तत्त्व भी उपलब्ध होते हैं।

मोटा अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का और जौ आदि का सेवन भोजन में जरूर करना चाहिए। मोटा अनाज में फेटी एसिड, कैल्शियम, अमीनों एसिड, फाईबर, विटामीन बी और दूसरे अन्य पोषक तत्त्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। मोटा अनाज एंटी तत्त्वों से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से हृदय रोग भी दूर रहता है।

टमाटर विटामीन ए और सी से भरपूर होता है। इसमें लाइकोपीन एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो त्वचा को सनबर्न और कैंसर आदि रोगों से बचाता है।

साईट्रिक फल, संतरा, नीबू, आंवला, चीकू, आडू व अन्य फल आदि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते है। इन सब में विटामीन और खनिज लवण पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

गुड़ व काला तिल एंटीऑक्सिडेंट होने के साथ इसमें आयरन और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

दूध एक ग्लास रोज पीने की आदत डाल लेनी चाहिए साथ ही गाजर, कमल ककड़ी, मैथी, बींस, ब्रोकली, फूलगोभी, मूली, चुकंदर व हरी सब्जियां भी भरपूर मात्रा में खाई जानी चाहिए क्योंकि इनके द्वारा पर्याप्त कैल्शियम और पोषण मिलने से त्वचा की झुर्रियों से बचाव होता है और त्वचा कांतिमय होती है। हड्डियों व दांतों के विकास और मजबूती लिए कैल्शियम बहुत आवश्यक है।

एक सेब रोज खाना चाहिए जिससे भूख खूब खुलकर लगती है और पाचन तंत्र दुरूस्त रहता है। जब खाना नहीं पचने की समस्या हो तब एक सेब जरूर हर रोज खाना चाहिए।

अलसी में मौजूद ओमेगा-3 और लिगनान त्वचा, हड्डियों और बालों को पोषण प्रदान करता है और दिल की बीमारियों से दूर रखता है। अलसी का प्रयोग सूप, सब्जी में डाल कर या भून कर खाने में प्रयोग किया जा सकता है।

यह सब आहार उपलब्धता अनुसार कुछ दिन सेवन करने से जंक फूड के प्रति अरूचि पैदा होने लग जाती है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*