आलू से त्वचा की सुंदरता बढ़ाएं Increase the beauty of the skin from potatoes

आलू से त्वचा की सुंदरता बढ़ाएं

आलू में विटामिन व अन्य पोषक तत्त्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन सी, बी कॉम्पलेक्स, लौह तत्त्व, कैल्शियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस ओर कार्बोज जैसे पोषक तत्त्व आसानी से मिल जाते हैं।

आलू त्वचा की अनेक समस्याओं का समाधान करने में मदद करता है। इसके प्रयोग से त्वचा की संुदरता बनी रहती है।

आँखों की सुंदरता बनाए रखने के लिए आलू की स्लाईस या कद्दूकस किए आलू को चेहरे व आँखों पर 10-15 मिनट रखने से चेहरे की त्वचा से झुर्रिया दूर होकर कसावट आती है और आँखों के नीचे सूजन व कालापन भी दूर होता है।

चेहरे की त्वचा में तैलीयता अधिक हो और साथ ही कील-मुँहासे अधिक हो तब मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा पानी डालकर रात्रि को भिगों दें। सुबह आलू का रस और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें और आँखों व होठों के आस-पास हिस्से को छोड़ कर पूरे चेहरे पर लेप लगाकर आधा घंटा के लिए छोड़ दें। सूख जाने पर ठण्डे पानी से धो लें। इस प्रयोग से चेहरे की त्वचा में कसावट के साथ त्वचा की तैलीयता कम होगी साथ ही कील मुँहासें भी खत्म हो जाते हैं।

चेहरे पर दाग-धब्बे मिटाने के लिए आलू को कद्दूकस करके या मिक्सी में पीस कर दो चम्मच आलू का रस निकालें और इसमें दो चम्मच ष्शहद मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें और इस मिश्रण को चेहरे पर 30 मिनट तक लगाए रखें और बाद में सामान्य ताप के पानी से चेहरे धो लें। इस प्रयोग से चेहरे की त्वचा से दाग-धब्बे खत्म होने लगते हैं।

खीरा, पका पपीता और दही मिलाकर लेप तैयार करके चेहरे पर लगाने से चेहरे की सुंदरता बढ़ जाती है।

चेहरे की त्वचा के सूखेपन से बचने के लिए आलू का रस व दही मिलाकर चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाए और इसके बाद सामान्य ताप के पानी से चेहरा धो लें। कद्दूकस करके भी आलू का प्रयोग किया जा सकता है। इस प्रयोग से त्वचा में नमी बनी रहती है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*