खनिज लवण क्या है? और क्यों उपयोगी है हमारे लिए?
खनिज लवण को अकार्बनिक यौगिक भी कहा जाता है। जिस प्रकार विटामिन की शरीर को बहुत थोड़ी मात्रा की आवश्यकता होती है इसी प्रकार खनिज लवण की भी शरीर को बहुत कम मात्रा की आवश्यकता होती है। प्लांटस् या जन्तु उत्तकों के पूर्णतः जल जाने के बाद राख के रूप में बचते हैं।
- हमारे शरीर में लगभग 15 से अधिक खनिज लवण अलग-अलग रूपों में पाए जाते हैं तथा शरीर को इनकी आवश्यकता भी भिन्न-भिन्न मात्रा में होती है। दूसरे शब्दों में किन्हीं खनिज लवण की शरीर को अधिक तथा किन्हीं खनिज लवण की शरीर को कम मात्रा में आवश्यकता रहती है। शरीर के कुल वजन का मात्र 4 से 5 प्रतिशत भाग खनिज लवण बनाते हैं।
- कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, लौह तत्त्व, आयोडीन, सोडियम, पोटेशियम, तांबा, क्रोमियम, मैग्जीन, जस्ता जिंक, सेलेनियम, और क्लोराईड आदि महत्त्वपूर्ण खनिज लवण है जिनकी प्राप्ति ग्रहण किए गए भोजन द्वारा हो जाती है। यह सभी खनिज लवण अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक है।
अधिक मात्रा में आवश्यक खनिज लवण-

- खनिज लवणों में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, पोटेशियम और क्लोराईड आदि बुनियादी खनिज लवण है जिनकी शरीर को अधिक मात्रा में आवश्यकता रहती है जबकि लौह तत्त्व, क्रोमीयम, मैगजीन, जस्ता, सेलेनियम, आयोडीन, तांबा तथा जिंक की कम मात्रा में शरीर को आवश्यकता रहती है।
- लोहा खून के लिए, चूना व फास्फोरस हड्डियों के लिए, आयोडीन गलगण्ड से बचने के लिए, मैग्निशियम कैंसर से बचाव के लिए, मैग्नीज और क्रोमियम हृदय रोगों से बचाव के लिए, क्रोमियम रक्त शर्करा का स्तर सामान्य बनाए रखने के लिए तथा जस्ता पाचन तंत्र की सुदृढ़ता, गंजापन व यौन विकारों को रोकने में सहायक होता है।
खनिज लवण के अच्छे स्रोत-
- चोकर सहित आटा
- मोटा अनाज
- छिलके सहित दाल
- सब्जियां
- अण्डे की जर्दी
- मक्खन, सोयाबीन
- हरी मटर
- फल
- सूखे मेवे
- मांस
- मछली
- नारीयल
- घी, मक्खन, मिठाई
- चॉक्लेट
- दूध
- चाय, कॉफी
- मटर
- चीनी
- मैदा आदि अम्लता व क्षार प्रधान
Leave a Reply