कैल्शियम तथा फास्फोरस शरीर के लिए क्यों जरूरी है? जानिए कैसे? Why is calcium and phosphorus essential for the body? Know how?

कैल्शियम तथा फास्फोरस शरीर के लिए क्यों जरूरी है? जानिए कैसे?

कैल्शियम और फास्फोरस दोनों शरीर के कुल खनिज लवण का लगभग 75 प्रतिशत भाग बनाते हैं। लगभग 1200 ग्राम कैल्शियम मानव शरीर में हड्डियों व दांतों के रूप में, शरीर के द्रव्यों व सौम्य उत्तकों में पाया जाता है तथा लगभग 400 से 600 ग्राम फॉस्फोरस शरीर में पाया जाता है यह भी हड्डियों व दांतों के रूप में, शरीर के द्रव्यों व सौम्य उत्तकों में पाया जाता है।

कैल्शियम और फॉस्फोरस दोनों हड्डियों व दांतों का विकास करने के साथ शारीरिक क्रियाओं पर भी नियंत्रण रखते हैं। यह दोनों अनुपात 2ः1 में होते हैं। हड्डियों व दांतों का निर्माण, विकास, मजबूती और स्थिरता प्रदान करते हैं।

कैल्शियम के महत्त्वपूर्ण कार्य-

कैल्शियम हृदय की मांसपेशियों के संकुचन-प्रसंकुचन के नियंत्रण में सहायक होता है। हृदय नलिकाओं की पुष्टता के लिए यह मैग्नेशियम के साथ मिलकर काम करता है।

कैल्शियम जीवनी शक्ति और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

कैल्शियम पदार्थों को कोशिकाओं के भीतर प्रवेश कराने व बाहर निकालने में सहायक है।

कैल्शियम केलोस्ट्राल स्तर बनाए रखता है।

कैल्शियम एंजाइम की कार्यप्रणाली बनाने के लिए सहायक है।

कैल्शियम एक स्नायु से दूसरे स्नायु तक संदेश पहुंचाने के लिए संदेश वाहक का कार्य करता है।
कैल्शियम रक्त का थक्का जमने में सहायता करता है। घावों को जल्द से जल्द भरने में सहायक है तथा

कैंसर से लड़ने की क्षमता में वृद्धि करता है।

कैल्शियम मानसिक अवसाद, चिड़चिड़ापन, नींद नहीं आना, एलर्जी और उदासीनता में कमी लाता है।
कैल्शियम रक्तचाप संतुलित रखता है। महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान दर्द व पीड़ा कम करता है।
शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाने से शारीरिक गतिविधियों के लिए हड्डियों से आवश्यक मात्रा में कैल्शियम शरीर द्वारा ले लिया जाता है।

कैल्शियम के अवशोषण में विटामिन डी, प्रोटीन और कार्बोज सहायता करते हैं।

फॉस्फोरस के महत्त्वपूर्ण कार्य-

फॉस्फोरस शरीर में वसा संवहन के लिए आवश्यक पदार्थ का निर्माण करता है।

फॉस्फोरस सहएंजाइम के साथ मिलकर शरीर में चयापचय में सहायता करता है।

फॉस्फोरस कुछ आधारभूत आनुवांशिक पदार्थों के निर्माण में सहायक है।

फॉस्फोरस मांसपेशी उत्तक में ऊर्जा को संग्रहित करता है। यह अधिक ऊर्जा से युक्त यौगिक का एक हिस्सा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*