गाय का दूध पीना ज्यादा अच्छा है? Why is cow’s milk better?

गाय का दूध पीना ज्यादा अच्छा है-

गाय का दूध में 16 प्रतिशत प्रोटीन होता है। कैल्शियम 41 प्रतिशत होता है। विटामिन ए 9 प्रतिशत होत है।

मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस व सोडियम की मात्रा भैंस के दूध की अपेक्षा कम होती है।

गाय के दूध में फेट 4 प्रतिशत होत है। कार्बोहाईड्रेट 12 ग्राम होता है। कोलेस्ट्राल की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है। गाय के दूध का घी पित्त शांत करने वाला होता है।

गाय के 100 मिली दूध में 66 कैलोरी पाई जाती है। गाय के दूध से बनी खाद्य सामग्री अधिक दिन तक स्टोर नहीं की जा सकती है।

गाय के दूध में सोडियम 105 मिग्रा तक पाया जाता है। गाय के दूध में आयरन उपलब्ध नहीं होता है।

गाय के दूध में 85-90 प्रतिशत पानी का अंश पाया जाता है इसलिए गाय का दूध हल्का और सुपाच्य होता है। गाय का दूध शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। गाय का दूध कई रोगों से दूर रखने में सहायक होता है।

गाय के दूध के फायदें-

गाय का दूध सर्व रोगनाशक कहा गया है।

गाय का दूध शरीर में वायरस अटैक को कम करता है।

दूध में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले तत्त्व पाए जाते हैं।

बाहरी किटाणुओं से शरीर की रक्षा करने में सहायक है।

गाय के दूध में स्थित फैरीब्रो नामक तत्त्व – स्ट्रोनसीएन स्मरण शक्ति अर्थात् याददाश्त बढ़ाने में सहायक है।

गाय की गर्दन के पास सूर्य केतु नाड़ी सौर किरणों के सम्पर्क में आने से अधिक सक्रिय हो जाती है जिसके कारण कैरोटीन एंजाइम उपलब्ध होता है।

गाय का दूध पीना ज्यादा अच्छा है, गाय के धारोष्ण दूध का आयुर्वेद में भी बहुत महत्त्व है। गाय का तुरंत निकला दूध का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाता है। कैंसर व अन्य कई जटिल बीमारियों को दूर करने वाला होता है। गाय के

दूध के सेवन से विवेक, बुद्धि, तर्क शक्ति व कौशल का विकास होता है।

गाय का दूध रस, खून, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा और शुक्र वर्धक होता है।

गाय के दूध में ओमेगा 3 फेटी एसिड भी उपलब्ध होता है जोकि रक्त नाड़ियों में होने वाली रूकावट को सही करता है।

बच्चों के लिए माँ का दूध सर्वश्रेष्ठ होता है और माँ के दूध के बाद गाय का दूध शिशु के लिए अच्छा माना गया है। गाय का दूध वृद्धि व विकास करने वाला होता है।

काली गाय का दूध सर्वोत्तम माना गया है। काली, भूरी और चितकबरी गाय का दूध वातनाशक होता है। पीली गाय का दूध वात और पित्त नाशक होता है और सफेद गाय का दूध कफ कारक माना गया है।

रात में दूध और सुबह मक्खन खाना व छाछ पीना सबसे उत्तम माना गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*