फल खाने का सही समय क्या हो? What is the right time to eat fruit?

फल खाने का सही समय मालूम होना चाहिए, फल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है किंतु इनका पूरा लाभ तभी मिलेगा जब इन्हें सही समय पर खाया जाएं।

फलों में कार्बोहाईडेªट्स, प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, खनिज लवण, वसा, जल आदि आवश्यक पोषक तत्त्वों के अतिरिक्त एंटीऑक्सीडेंट तत्त्व भी भरपूर पाए जाते हैं।

फलों सही समय तथा सही तरीके से खाने पर ही फल खाने का फायदा शरीर को मिल सकता है।

भोजन करने के तुरंत बाद फल खाना ठीक नहीं होता है। कई लोगों को देखा है वे खाना खाने के बाद एक फल जरूर खाते हैं किंतु यह अच्छे स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता है।

गलत समय पर फल खा लेने से पेट का फूलना, भूख नहीं लगना या भूख में कमी, अपच, गैस, जटिल एसिडीटी, कब्ज या अन्य पेट संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने लग जाती है।

खाना खाने से बिल्कुल पहले या खाना खाने के तुरंत बाद फल खाने से बचना चाहिए।

खाना खाने के एक-दो घंटे पहले व खाना खाने के एक-दो घंटे बाद फल खाएं जिससे फलों में उपलब्ध पोषक तत्त्व आसानी से शरीर में पच पाते हैं और शरीर की कोशिकाओं को पूर्ण रूप से लाभ मिल पाता हैं।

सुबह के समय मीठे व स्निग्ध फल खाने का समय सर्वश्रेष्ठ है जिससे सेहत को दुरूस्त रखने में पूरी सहायता मिलती है। अधिक खट्टे फल नियमित सुबह खाने से बचना चाहिए क्योंकि अधिक खट्टे फल नियमित खाने से एसिडिटी व गैस आदि की समस्याएं बढ़ सकती है।

उदाहरण के लिए 250 ग्राम सेब का प्रातः सेवन करने से रोगों को दूर करने वाले लगभग 10 करोड़ अच्छे बैक्टीरिया शरीर के भीतर जाते हैं। आर्गेनिक तरीके से उगाए गए सेब में अधिक संख्या में अच्छे बैक्टीरिया उपलब्ध हो सकते हैं। अच्छी व मजबूत पाचन शक्ति के लिए शरीर को अच्छे बैक्टीरिया की आवश्यकता होती है। फलों में स्थित अच्छे बैक्टीरिया कई बीमारियों से बचाव करने में सहायक होते हैं।

फल खरीदने व खाने में यह सावधानी रखें कि वे अच्छी किस्म और अच्छे तरीके से उगाएं गए हो, केमीकल का प्रयोग नहीं किया गया हो, फलों पर वैक्सिंग करके या केमीकल से धोकर चमकाया हुआ नहीं हो इसके लिए जागरूक रह कर फलों की खरीददारी करें और खाएं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*