कुछ सब्जियां खाने से पहले कुछ जान लें। (भाग-1) Know something before eating some vegetables. (part 1)

कुछ सब्जियां खाने से पहले कुछ जान लें। (भाग-1)

कुछ सब्जियां खाने से पहले कुछ चाहिए। थोड़ी सी जानकारी रख कर सब्जियों की प्रकृति का पूरा लाभ लिया जा सकता है नहीं तो उल्टा असर भी हो सकता है और लाभ के बजाए नुकसान भी हो सकता है।


नीबू- पैर के जोड़ो में दर्द, टॉन्सिल्स, अल्सर और पथरी वाले रोगियों को नीबू नहीं खाना चाहिए। कई लोगों को नीबू खाने के बाद चक्कर आते है या लो ब्लड प्रेशर हो जाता है ऐसे लोग भी नीबू के सेवन से बचें।

ककड़ी/खीरा-ककड़ी/खीरा खाने पाचन तंत्र अच्छा होता है किंतु इसे छिलके सहित कच्ची ही खानी चाहिए और नमक डालकर नहीं खाना चाहिए।

टमाटर-टमाटर खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। टमाटर में एसिड होता है जो पेट को साफ रखता है। टमाटर खाने के बाद पानी पीने से यह एसिड खत्म हो जाता है। तेज खांसी, पथरी, मांसपेशियों में दर्द या सूजन आदि की स्थिति में टमाटर के रस का सेवन नहीं करना चाहिए।

गाजर-जुकाम, कठिन बुखार, न्यूमोनिया में गाजर का रस नहीं लेना चाहिए।

फूल गोभी-फूल गोभी में गंधक बहुत होता है। जोकि चर्म रोगों में बहुत फायदेमंद है यह खून भी साफ करती है लेकिन इसे भाप में उबाल कर ही खाना चाहिए क्योंकि पानी में उबालने पर यह गैस उत्पन्न करती है।

करेला – करेला की प्रकृति गर्म है यह गर्मी करता है इसका प्रयोग संभल कर करना चाहिए। करेले से उत्पन्न विकार को दूर करने के लिए नीबू या दही का सेवन किया जाना चाहिए।

बैंगन-किसी भी प्रकार के बुखार में बैंगन नहीं खाना चाहिए। बैंगन की प्रकृति गर्म होती है। बवासीर व अनिद्रा के रोगियों को बैंगन से दूर रहना चाहिए। साथ ही लत के रूप में नियमित रूप से बैंगन खाने से बचना चाहिए।

लाल मिर्च-अधिक लाल मिर्च का सेवन करने से जठर रसों का संतुलन बिगड़ता है। पेप्टिक अल्सर और पेट के मध्य भाग में ऊपरी तरफ दर्द और बैचेनी बढ़ जाती है। पाईल्स रोग में लाल मिर्च नहीं खानी चाहिए।

धनिया-जिनकी यौनशक्ति दुर्बल हो उन लोगों को धनिया नहीं खाना चाहिए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*