हिमोग्लोबीन अच्छे आहार और घरेलू उपचार से भी संतुलित सकता है। जिन्हें हिमोग्लोबीन की कमी है, मेन्सुचिरयन एवं बालों से संबंधित समस्याओं के साथ वे अन्य जटिल शारीरिक एवं मानसिक व्याधियों से भी ग्रस्त हो सकते है।
हिमोग्लोबीन कैसे बढ़ाए जानिए घरेलू उपचार –
- कॉपर पोट को रात्रि में लकड़ी के पट्टे पर पानी से भरकर रखेें। कम से कम चार घंटे तो अवश्य रखें ही। प्रातः उठते ही बगैर कुल्ला किए उसका अधिक मात्रा में सेवन करें। लाभ होने पर प्रयोग बंद कर दें।

- एक किश्मिश रात्रि में पानी में भीगोकर रखें। प्रातः गर्म दूध के साथ लें। दूसरे दिन 2 किश्मिश….तीसरे दिन… 3 किश्मिश… इसी प्रकार किश्मिश की संख्या बढ़ाते हुए 9 दिन तक रात्रि को किश्मिश भिगोएं और प्रातः गर्म दूध के साथ सेवन करें। फिर उल्टी गिनती ष्शुरू करें, अब 9 से 1 किश्मिश तक आ जाएं।
3. नीबू टमाटर रस सेवन करें
4. आधा कप आँवला रस में दो चम्मच शहद और सा पानी मिलाकर पीए
5. फालसा खाने से खून बढ़ता है।
6. गाजर और पालक का रस मिलकर पीने से खून में लाल रक्त कणों की कमी दूर होती है।
7. चुकंदर का रस खून बढ़ाता है। चुकंदर को भोजन में जरूर शामिल करना
चाहिए।

8.पूरे शरीर पर लाल रंग की प्रेक्षा करें। मुद्रा- अंगूठे, अनामिका एवं कनिष्ठा के पोरों को मिलाकर रोज 45 मिनट का अभ्यास करें।
9. खून की कमी को दूर करने के लिए पालक सर्वोत्तम है। पालक का रस प्रतिदिन यदि आधा ग्लास तीन बार पीने से खून के विकार दूर होते है।
खून बढ़ाने के लिए आधा ग्लास पालक का रस में दो चम्मच शहद मिलाकर दो महीने तक पीए। पालक सेवन बलकारी है।
10.कच्चा प्याज़ या प्याज़ का रस पीकर खून बढ़ाया जा सकता है क्योंकि प्याज में लोहा बहुत मात्रा में पाया जाता है।
11.खून की कमी हो तो शहद का सेवन दिन में तीन बार करना चाहिए
12. सहजन की पत्तियों का सेवन करने से भी खून की कमी दूर होती है
Leave a Reply