नाक के नीचे मास्क रखने से क्या होगा?

नाक के नीचे मास्क रखने से क्या होगा?


नाक के नीचे मास्क लगाने से क्या होगा ? मास्क दिखाने के लिए नहीं बल्कि सही तरीके से लगाने के लिए है।

लोग सही ढंग से मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। नाक के नीचे या गले तक मास्क लटका कर घूमते है। लटकता मास्क घोर लापरवाही है।

खुद के लिए और दूसरों के लिए यह जानलेवा साबित हो रहा है। बचाव के सारे नियम ताक पर रख कर कुछ लोगों ने मास्क ही लगाना छोड़ दिया कि अब कुछ नहीं होगा सब सही हो गया है।

सावधान रहें! कोविड-19 का नया स्ट्रेन बहुत तेजी से फैलने की क्षमता रखता है। यह श्वसन तंत्र और शरीर के अन्य तंत्रों को तेजी से नुकसान पहुंचा सकता है।

मास्क को नाक के नीचे या गले में लटका कर लोग बाजार जा रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को भूलकर खरीददारी भी कर रहे हैं। बस कहने को मास्क लगा रखा है।

मंदिरों और धार्मिक स्थलों में भीड़ में घुस कर खुद को और दूसरों को बड़ी आसानी से संक्रमित कर रहे हैं।

रेस्टोरेंट और ठेलों पर मास्क को नाक व मुंह से नीचे लगाकर लापरवाही से खाना व चाट-पकौड़े खा रहे हैं यह सोचकर कि थोड़ी देर में क्या फर्क पड़ता है?

खुले में छींक रहे, थूक रहें है या खांस रहे हैं ऐसी हरकतों से कोरोनो बढ़ेगा ही रूकेगा नहीं। लोगों का तर्क होता है कि आस-पास कोई नहीं है लेकिन क्यों भूल जाते हैं हवा तो है यह संक्रमण के कणों को हवा में उड़ाकर दूसरे स्थान पर आसानी से पहुँचा देती है।

गुटका, तम्बाकू या आदतन राह चलते मास्क गले में लटकाकर कहीं भी खुले में थूकते जाना असभ्यता तो है ही साथ ही दूसरों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है।

कहां जाना है? क्यों जाना है? और कब जाना है? इसकी सोच को नहीं समझकर कहीं भी आ जा रहे हैं।

सड़को पर बिना काम ही घूमना जरूरी है क्योंकि घर में उब गए है मन नहीं लगता है। आस-पास कोई दिखा नहीं कि मास्क हटा लिया कि मैं ही तो हूँ लेकिन थोड़ा सा तो सोचिए यह सड़क है आवागमन का जरिया है अभी तो कोई नहीं दिखा लेकिन संभव है कि कोई न कोई उधर से गुजरा हो और हवा में संक्रमण किसी न किसी कारण से पहले ही फैल चुका हो। इस तरह से भी लोग संक्रमण के घेरे में घिरते नजर आ रहे हैं।

गलत तरीके से मास्क लगाना जान जोखिम में डालना है इसके लिए सही तरीके से मास्क लगाना ही कोरोना के गहन संक्रमण से बचाने में सहायता कर सकता है।

तीन लेयर वाला मास्क ही लगाना चाहिए।

कोरोना का दूसरा स्ट्रेन बहुत ही ताकतवर है इससे बचाव के लिए अब दो मास्क लगाना आवश्यक हो गया हैै। मुंह या गर्दन पर मास्क लटकाकर नहीं रखें।

जब भी बाहर जाए सही तरीके से नाक एवं मुंह को ढ़कते हुए तीन लेयर वाले सर्जिकल मास्क एक नहीं दो जरूर लगाए या एन 95 मास्क पर एक सर्जिकल मास्क लगाएं और घर आने पर ऊपर वाला मास्क सुरक्षित जगह पर फैंक दें।

नाक के नीचे लटका कर मास्क भूल कर भी नहीं रखें। जान है तो जहान् है। 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*