ब्यूटी : पचास की उम्र में 30 के दिखें! खूबसूरती दमकें हर उम्र में! Beauty:blooms at every age! Look at 30 at the age of fifty!

पचास की उम्र में 30 के दिखें! खूबसूरती दमकें हर उम्र में!

खान-पान एवं संतुलित लाईफ स्टायल का पूरा ध्यान रखें।

हरी सब्जियां, पत्तेदार सब्जियां, फल, मोटा अनाज, सोयाबीन, छाछ, दही, पनीर, दालें, सूखे मेवे, दूध व रस आदि पर्याप्त मात्रा में लें।

चीनी, नमक व तले-भुने पदार्थों का न्यूनतम प्रयोग करें।

सुबह उठते ही 3-4 ग्लास गुनगुना गरम पानी पीना चाहिए।

सुबह एक ग्लास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद व एक नीबू का रस पीने से त्वचा कांतिमय बनती है।
दिन भर में कम से कम 15 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए जोकि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं।
रात्रि सोते समय दो ग्लास गर्म पानी लें।

गहरी नींद लेनी चाहिए कम से कम 6-7 घंटे की गहरी नींद बहुत जरूरी है जिससे आंखों के नीचे काले घेरे नहीं बनते और थकान व आलस्य नहीं रहती है, स्फूर्ति बनी रहती है।

प्रातः-सांय भ्रमण, व्यायाम व योगासन शरीर की क्षमता व सामर्थ्य अनुसार किया जाना चाहिए। आधा घंटा रोज व्यायाम आदि किया जाना चाहिए। यह त्वचा व आंखों में चमक पैदा करता हैं।

मानसिक तनाव से बचें। यह तनाव चेहरे पर साफ झलकता है और इसी अनुरूप त्वचा में खिंचाव प्रकट होता हैं।

त्वचा को सुंदर बनाना चाहते हैं तो सकारात्मक व आशावादिता के विचार दिमाग में रखें। खूबसूरत दिखने की चाह रखने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और चेहरे से सुंदरता झलकेगी।
सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से त्वचा को बचाएं।

तैलीय त्वचा होने पर नीम की पत्तियां पानी में उबाल कर ठण्डा करें और दिन में दो-तीन बार चेहरा धोएं। चावल के बारीक आटे में गुलाब जल व नीबू मिलाकर चेहरे पर लगाने और सही विधि से मसाज करने पर तैलीय त्वचा दमकने लगती है।

गुलाबजल, ग्लिसरीन व नीबू बराबर मात्रा में मिलाकर काली पड़ी कोहनियों व घुटनों के साथ पूरे ष्शरीर पर लगाने से शरीर का रोम-रोम खिल जाता है। मृत त्वचा निकलने लगती है।

सप्ताह में दो बार बालों को धोना चाहिए। मुल्तानी मिट्टी, नीबू या सिरका का प्रयोग सिर धोने में करें यह अच्छे कंडीशनर है।

आंखों के आस-पास झुर्रिया व काले घेरे दूर करने के लिए आंखों की सूक्ष्म यौगिक क्रियाएं करें। रात को सोने से पहले बादाम या जैतून तेल से घड़ी की दिशा में व घड़ी की विपरीत दिशा में हल्के हाथों से मालिश करें।

सूजी हुई आंखों पर कच्चे आलू व खीरा रस लगाएं।

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में ढ़ीलापन आने लगता है। नई कोशिकाएं बनने की क्रिया धीमी होने लगती है।

मृत कोशिकाएं हटाने के लिए हर पन्द्रह दिन में फ्रूट मास्क लगाना चाहिए।

कार्बोज, खनिज लवण, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन्स व पानी का प्रयोग पर्याप्त मात्रा में करें।
7 दिन में एक बार सम्पूर्ण शरीर की हल्के हाथों से मालिश करवाते रहने से त्वचा में कसावट बनी रहती है।

उम्र के साथ झुर्रियां बढ़ने पर एलोविरा का लेप लगाएं या बादाम या विटामिन ई तेल मिलाकर पूरे शरीर में सप्ताह में एक बार हल्के हाथों से मालिश जरूर करवाएं। बादाम के तेल में शहद मिलाकर भी लगाया जा सकता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*