शैम्पू करने का सही तरीका जानिए-शैम्पू करके फटाफट बाल धो लेने से बाल अच्छी तरह साफ नहीं हो पाते हैं।
सूखे बालों में शैम्पू लगाकर बाल धोना बालों की जड़ों को नुकसान भी पहुँचा देता है।
कभी भी बालों को गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से बालों को नुकसान तो होता ही है साथ ही बाल रूखे और कमजोर भी हो जाते हैं।
रसायन व घातक पदार्थ वाले शैम्पू के प्रयोग से बचना चाहिए क्योंकि इनके प्रयोग से बालों की प्राकृतिक नमी व चमक तो समाप्त होती ही है साथ ही बालों का टूटना, झड़ना, दो मुंहें बालों की विकृति व त्वचा संबंधी के कई रोग भी दे जाते हैं।
निम्न स्तर के शैम्पू के प्रयोग से बालों की जड़ों में एसिड ऐल्कालाइन संतुलन बिगड़ जाता है जिसके कारण बालों से संबंधी कई परेशानियां उत्पन्न हो जाती है।

बाल धोने के बाद बालांे को सुखाने के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। जबरदस्ती बाल सुखाने के लिए बालों को तौलिए से रगड़ना या हेयर ड्रायर से अधिक गर्मी देकर बालों को सुखाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।
गीले या सूखे बालों को सुलझाने के लिए पतली कंघी का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए अन्यथा बाल अधिक टूटने की संभावना बढ़ जाती है।
बालों में शैम्पू करने से पहले बालों को अच्छी तरह गीला कर लेना चाहिए।
शैम्पू को थोड़े से पानी में अच्छी तरह घोल कर बालों में लगाकर दो-तीन मिनट हल्के हाथों से मसाज करनी चाहिए और इसके बाद ताजा व समताप पानी से अच्छी तरह बालों को धो लेना चाहिए।

बाल धोने से एक घंटे पहले बालों में अच्छे गुणवत्ता वाले तेल से खोपड़ी में मालिश जरूर कर लेनी चाहिए जिससे बालों की जड़ों तक पोषक तत्त्व पहुँच जाते हैं। खोपड़ी में रक्त संचार अच्छा होता है और बालों को मजबूती व चमक मिलती है साथ ही शैम्पू के बाद अतिरिक्त चिकनाई बालों से बाहर निकल जाती है।

शैम्पू का प्रयोग केवल बालों पर ही नहीं खोपड़ी पर अंगुलियों से हल्की-हल्की मालिश करके किया जाना चाहिए।

बालों को धो लेने के बाद भी बाल रूखे, बेजान, उलझे व बोझिल से नजर आते हैं तब जो शैम्पू प्रयोग कर रहे हैं उसे तुरंत बंद करके अच्छी किस्म का शैम्पू व कंडीशनर बाल धोने के लिए खरीद ही लेना चाहिए।
रूखे बालों को सप्ताह में दो बार अच्छे शैम्पू या मिश्रण से धोना चाहिए।
तैलीय बालों को सप्ताह में तीन बार अच्छे शैम्पू या मिश्रण से धोना चाहिए।
अधिक धूल, गर्मी व उमस वाले मौसम में बालों की सतह पर धूल, मिट्टी व गंदगी चिपक कर बालों को गंदा कर देते है इसलिए इस मौसम के दौरान सप्ताह में तीन बार धोना चाहिए।
बालों को शैम्पू से धोने के बाद बालों को तौलिए में अच्छी तरह लपेट लें जिससे बालों में से अतिरिक्त पानी निकल जाए।
बालों में कंघी करते समय यह ध्यान रखें कि बाल पूरी तरह सूख जाएं या हल्के गीले रहें। मोटी व चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को धीरे-धीरे सुलझाना चाहिए।

शैम्पू करने का सही तरीका-बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का प्रयोग न ही करें तो अच्छा है यदि करना भी पड़े तो कम से कम 10 इंच की दूरी रख कर बालों को सुखाना चाहिए।
Leave a Reply