कौंच के प्रयोग जानिए? Know the different uses of the Kaunch?

कौंच के प्रयोग जानिए-कौंच का प्रयोग किसी न किसी रूप में तथा किसी न किसी पदार्थ के साथ रोग तथा आवश्यकता अनुरूप सेवन करना चमत्कारी प्रभाव दिखाता है।

शरीर को सुड़ौल और पुष्ट बनाने के लिए-

कौंच के शुद्ध बीज और गेहूं के प्रत्येक की 200 ग्राम की मात्रा लें। इन दोनों को मिलाकर दलिया की तरह पीस कर बर्तन में बंद करके रख लें। रोज सुबह एक ग्लास दूध में दो चम्मच इस मिश्रण की डालें और अच्छी तरह उबाल कर खीर बना लें। सामग्री अच्छी तरह पकने के बाद इसमें एक चम्मच कंुजा मिश्री और एक चम्मच गाय का शुद्ध घी डालें और आंच से उतार लें। सुबह भूखे पेट सर्दियों के मौसम में रोज सेवन करने से शरीर सुडौल व पुष्ट बना रहता है।

श्वास कष्ट को दूर करने के लिए-

शुद्ध कौंच बीज का पाउडर एक चम्मच और आधा चम्मच अदरक का रस मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से श्वास कष्ट दूर होता है।

पेशाब की रूकावट दूर करने के लिए-

एक चम्मच शुद्ध कौंच बीज का पाउडर सुबह-शाम पानी के साथ सेवन करने से पेशाब की रूकावट की शिकायत दूर होती है।

पेट के कीड़े मारने के लिए-

कौंच बीज और काली मिर्च बराबर मात्रा में लेकर बारीक पाउडर बना लें। सुबह-शाम दूध के साथ आधा-आधा चम्मच लेने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

श्वेत प्रदर रोग दूर करने के लिए-

एक चम्मच कौंच बीज का चूर्ण आधा चम्मच शहद के साथ सुबह-शाम सेवन करने से श्वेत प्रदर रोग दूर होता है।

नपुसंकता, यौन दुर्बलता, शीघ्रपतन और इन्द्रिय शिथिलता दूर करने के लिए-

कौंच के प्रयोग जानिए जरूर, कौंच बीज और छिलका उतरी हुई उड़द की दाल समान मात्रा में लेकर बारीक पाउडर की तरह पीस लें। सुबह-शाम रात को सोते समय एक ग्लास दूध में चम्मच डाल कर 20-25 मिनट धीमी आंच पर उबालें। एक चम्मच कुंजा मिश्री का पाउडर डालें और आंच से उतार कर ठण्डा करके पीएं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*